जामिया के प्रोफेसर सड़क हादसे में घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपर का कहर नहीं थम रहा। फिर सड़क पर दौड़ती शामत की चपेट में लोग आ गए। शनिवार को गुडगांव-अलवर मार्ग पर गांव भोलाबास के निकट एक तेज रफ्तार डंपर ने सामने में आती कार में सीधी टक्कर मार दी। इसमें जामिया मिलिया इस्लामिया के पूर्व वाइस चांसलर मुशीरुल हसन सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें मांडी खेड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुशीरुल हसन अरावली पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि की हैसियत से शिरकत करने वाले थे। स्कूल में हादसे की सूचना मिलते ही कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण वहां इकट्ठे हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।
स्थानीय थाना पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद चालक मौके पर डंपर छोड़कर फरार हो गया जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
डंपर ने मारी टक्कर, उप कुलपति की हालत नाजुक
घायलों ने बताया कि होंडा सिटी कार में सवार होकर जब जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के पूर्व उप कुलपति डॉक्टर मुशीरूल हसन अपने दो साथियों के साथ फिरोजपुर झिरका के अरावली स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल होने के लिए आ रहे थे।
अचानक अलवर की ओर से आते एक तेज रफ्तार डंपर ने गांव भोलाबफस के नजदीक कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और संतुलन बिगड़ कर एक अन्य वाहन से टकरा र्गई। इस दुर्घटना में पूर्व वाईस चांसलर सहित डा. जावेद तथा गणेश भट्ट को भी गंभीर चोटें आई हैं। इन सभी को मांडीखेडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्कूल प्रबंधन कमेटी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और बेलगाम डंपरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नूंह से फिरोजपुर झिरका सिंगल लेन सड़क होने और इस पर अनियंत्रित ढंग से डंपरों के दौड़ने से आए दिन दुर्घटना होती रहती है। शाम के समय इस सड़क पर चलना दुश्वार हो जाता है। बेकाबू डंपरों को काबू करने को मेवात पुलिस के अनेक प्रयास भी काम नहीं आ रहे।