फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   former up governor bl joshi died in aiims delhi

नहीं रहे UP के पूर्व राज्यपाल बीएल जोशी, इस बिमारी ने ली उनकी जान

Sat, 23 Dec 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Dec 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
former up governor bl joshi died in aiims delhi
bl joshi

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल बनवारी लाल जोशी ने शुक्रवार को एम्स में अंतिम सांस ली। यूपी के अलावा मेघालय और उत्तराखंड के राज्यपाल और दिल्ली के उपराज्यपाल भी रह चुके हैं।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि जोशी पिछले काफी समय से हृदय में रक्त वाहक बॉल्व में संक्रमण से परेशान थे। एम्स के सूत्र बताते हैं कि उन्हें इसी माह एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था। पिछले तीन सप्ताह से वरिष्ठ डॉक्टर बलराम भार्गव के नेतृत्व में मेडिकल टीम इलाज में जुटी हुई थी।

विज्ञापन


लेकिन शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजकर 38 मिनट पर जोशी ने आईसीयू में अंतिम सांस ली। पूर्व राज्यपाल के निधन का समाचार मिलते ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर की हैं। इनके अलावा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने शोक व्यक्त किया है और कहा है कि वो बेहद ही सौम्य स्वभाव के थे। उन्होंने अपने अनुभव से समय-समय पर प्रदेश का मार्ग दर्शन भी किया।


जोशी ने 28 जुलाई 2009 को यूपी के राज्यपाल के रूप में शपथ ली, जबकि दूसरी बार उन्होंने 7 मार्च 2014 को राज्यपाल पद संभाला था। इसके पहले वो उत्तराखंड व मेघालय के राज्यपाल और दिल्ली के उपराज्यपाल भी रहे। उनका जन्म राजस्थान के नागौर जिले के छोटी काठू नाम के छोटे से गांव में हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed