फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former Union Minister Vijay Goyal demands fine should be imposed for feeding stray dogs

Dogs Havoc: पूर्व मंत्री विजय गोयल की मांग- लावारिस कुत्तों को खाना देने पर लगे जुर्माना, दर्ज हो एफआईआर

Fri, 01 Aug 2025 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Aug 2025 05:24 AM IST
सार

गोयल ने कहा कि लावारिस कुत्तों को सड़कों पर खाना खिलाने वालों पर जुर्माना और एफआईआर होनी चाहिए। जैसे मुंबई में कबूतरों को दाना डालने पर किया गया है।

विज्ञापन
Former Union Minister Vijay Goyal demands fine should be imposed for feeding stray dogs
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने दिल्ली में बढ़ते लावारिस कुत्तों के काटने की घटनाओं पर चिंता जताते हुए दिल्ली सरकार और एमसीडी से त्वरित और सख्त कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लावारिस कुत्तों को सड़कों पर खाना खिलाने वालों पर जुर्माना और एफआईआर होनी चाहिए। जैसे मुंबई में कबूतरों को दाना डालने पर किया गया है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो मामला स्वास्थ्य आपदा और कानूनी संकट में बदल सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने महाराष्ट्र हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि जन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले कृत्यों पर सख्ती जरूरी है। हर साल भारत में 20,000 से अधिक लोग रेबीज के कारण जान गंवाते हैं। अब तक इसका कोई इलाज भी नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में कुत्तों को सड़कों पर खाना डालने पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए और सिविल डिफेंस व पुलिस की मदद से निगरानी की जाए। गोयल ने पीड़ितों को मुआवजा देने, एक टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू करने, कुत्तों की गणना कराने और नसबंदी में लापरवाही पर एमसीडी को जिम्मेदार ठहराते हुए केंद्र को एबीसी नियमों में संशोधन के लिए पत्र लिखने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed