फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former mp shahabuddin grave in ito delhi graveyard stopped from being permanent police came

दिल्ली: पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की कब्र को पक्का करने पर हुआ विवाद, बुलानी पड़ी पुलिस

Sat, 05 Jun 2021 05:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 05 Jun 2021 05:48 PM IST
सार

गौरतलब है कि शहाबुद्दीन की कब्र आईटीओ कब्रिस्तान में है। यह वही कब्रिस्तान है जहां कोविड मरीजों को दफनाने के लिए बहुत कम जगह बची थी और यहां की व्यवस्था देखने वाली कमेटी ने लोगों को कब्र पक्की न करने की हिदायत दी हुई है।

विज्ञापन
Former mp shahabuddin grave in ito delhi graveyard stopped from being permanent police came
पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की कब्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कई शख्सियतें ऐसी होती है जो मौत के बाद भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। ताजा मामला है बिहार के पूर्व राजद सांसद शहाबुद्दीन की। बीते महीने कोरोना के चलते उनका निधन हो गया था अब उनकी कब्र को लेकर विवाद सामने आ गया है। उनकी कब्र दिल्ली के सबसे बड़े कब्रिस्तान में है और इसे लेकर कुछ ऐसा बवाल हुआ कि पुलिस तक बुलानी पड़ गई। आगे पढ़िए क्या है पूरा विवाद...
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहाबुद्दीन की कब्र आईटीओ कब्रिस्तान में है। यह वही कब्रिस्तान है जहां कोविड मरीजों को दफनाने के लिए बहुत कम जगह बची थी और यहां की व्यवस्था देखने वाली कमेटी ने लोगों को कब्र पक्की न करने की हिदायत दी हुई है।
विज्ञापन


अब कब्र का पक्का करना ही विवाद की वजह बन गया। दरअसल यहां पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की कब्र पक्की की जा रही थी जिसका संज्ञान तुरंत कमेटी ने लिया और रुकवाने की प्रयास किया। बात नहीं बनी तो पुलिस भी बुला ली गई। पुलिस के आने के बाद कब्र को पक्का करने का काम रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कब्रिस्तान की कमेटी साल 1992 में ही कानून बनाकर किसी भी कब्र को पक्का करने पर रोक लगा चुकी है। ऐसे में ये ताजा निर्माण किसके कहने पर किया गया इसकी जांच की मांग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed