फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former MLA charged in criminal case

पूर्व विधायक पर गोली चलवाने का आरोप

Mon, 14 Jul 2014 08:39 AM IST
Updated Mon, 14 Jul 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
Former MLA charged in criminal case

दिल्ली के नजफगढ़ के पूर्व विधायक भरत सिंह पर दो साल पहले हमला करने वाले आरोपी कुलदीप के भाई ने भरत और उनके भाई पर घर के बाहर गोलीबारी करवाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते चार-पांच माह पहले द्वारका कोर्ट में पूर्व विधायक और उनके भाई ने देख लेने की धमकी दी थी।

विज्ञापन


गांव झरौंदा कलां निवासी अजय कुमार (36) ने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई को वह घर पर मौजूद था। किसी ने उसका दरवाजा खटखटाया और उसका नाम लेकर बाहर निकलने के लिए कहा।
विज्ञापन


जब वह अपने दरवाजे पर पहुंचा तो बाहर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। दरवाजा खोलने के बजाए उसने छत पर जाकर इधर-उधर देखा। कोई दिखाई नहीं दिया। उसके बाद वह बाहर निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

'विधायक परिवारवालों को करते हैं परेशान'

Former MLA charged in criminal case

दरवाजे पर कारतूस का एक खोखा मिला। साथ ही दीवार पर गोली का निशान मिला। उसने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने अजय की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायत में अजय ने पूर्व विधायक भरत सिंह और उनके भाई पर गोलीबारी करवाने का शक जताया है। जांच में पता चला कि कुछ युवकों ने पूर्व विधायक पर 2 जून 2012 को गोली चलाई थी। इस मामले में पुलिस ने अजय के भाई कुलदीप को गिरफ्तार किया था। कुलदीप फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है और इस मामले की सुनवाई द्वारका कोर्ट में चल रही है।

अजय का आरोप है कि पूर्व विधायक लगातार उसके परिवार वालों को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। कुलदीप पर तिहाड़ से धमकी देने का भी झूठा मामला दर्ज करवाया है। वहीं पूर्व विधायक भरत सिंह का कहना है कि उन पर हुए हमले को कमजोर करने और खुद सुरक्षा लेने के लिए अजय ने अपने लोगों से गोली चलवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed