{"_id":"6aa4787732906026dc0e23e3","slug":"former-ips-officer-kiran-bedi-demands-high-court-directive-for-mlas-and-councillors-to-disclose-their-assets-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पूर्व आईपीएस किरण बेदी की मांग, विधायक-पार्षदों को प्रॉपर्टी का खुलासा करने का निर्देश दे हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पूर्व आईपीएस किरण बेदी की मांग, विधायक-पार्षदों को प्रॉपर्टी का खुलासा करने का निर्देश दे हाईकोर्ट
Sat, 12 Sep 2026 03:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 12 Sep 2026 03:24 AM IST
सार
बेदी ने इसे वर्षों से चली आ रही भाई-भतीजावाद की संस्कृति से जोड़ते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों और स्थानीय निकाय से संबंधित अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कानूनों के अनुपालन पर नजर रखने की अपेक्षा की जाती है।
विज्ञापन
पूर्व आईपीएस अफसर किरण बेदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व आईपीएस अफसर किरण बेदी ने कहा कि दिल्ली के मौजूदा और पूर्व विधायकों, पार्षदों एवं एमसीडी अधिकारियों से उनकी संपत्तियों का ब्योरा सार्वजनिक कराया जाना चाहिए। इस संबंध में उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश और रजिस्ट्रार से सार्वजनिक अपील की है।
विज्ञापन
बेदी ने संबंधित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर दर्ज संपत्तियों को भी सार्वजनिक कराने की मांग की है। पूर्व आईपीएस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और गृह मंत्रालय को टैग करते हुए कहा, राजधानी दिल्ली में ऐसी कई संपत्तियों को लेकर लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं, जिनके कानून और नियमों का उल्लंघन कर हासिल किए जाने या संचालित होने का संदेह है। उन्होंने आशंका जताई कि भवन निर्माण अथवा व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े ऐसे मामलों की वजह से कानूनी और सुरक्षा संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो रही हैं।
विज्ञापन
बेदी ने इसे वर्षों से चली आ रही भाई-भतीजावाद की संस्कृति से जोड़ते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों और स्थानीय निकाय से संबंधित अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कानूनों के अनुपालन पर नजर रखने की अपेक्षा की जाती है।
विज्ञापन