फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former Haryana Chief Minister Hooda Hooda calls dalit panchayat

हुड्डा ने दलित पंचायत बुला दिखाया दम 

Sat, 15 Jul 2017 09:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Jul 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
Former Haryana Chief Minister Hooda Hooda calls dalit panchayat
भूपेंद्र सिंह हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली में दलित पंचायत बुलकार एक बार फिर पार्टी में प्रतिद्वंद्वियों को सीधी चुनौती दी है। शनिवार को हुड्डा के दिल्ली आवास पर करीब छह घंटे तक दलित पंचायत हुई। दलित पंचायत के बहाने हुड्डा ने कांग्रेस आलाकमान को भी मैसेज दिया है कि वे सिर्फ अपनी जाट बिरादरी तक सीमित नहीं हैं। साथ ही उन लोगों को खारिज किया है जो दलित विरोध के नाम पर उनकी राह में रोड़ा अटकाते आ रहे हैं। 
विज्ञापन

दरअसल राज्य में दलित नेताओं के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलेजा की पहचान है। हुड्डा ने एससी प्रकोष्ठ, दलित विधायक, दलित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा तो लगाया लेकिन अशोक तंवर को न तो दलित नेता के रूप में और न ही प्रदेश अध्यक्ष के नाते इस पंचायत में आमंत्रित किया। 
विज्ञापन

हुड्डा ने दलित पंचायत में अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा कि कांग्रेस हाईकमान को हरियाणा के लोगों की भावना को समझना चाहिए। हरियाणा के लोग ही दिल्ली के शासन को हिला सकते हैं। हुड्डा ने कहा है कि भाजपा सरकार के शासनकाल में दलितों पर भारी अत्याचार हो रहे हैं। वे किसानों के साथ अब मजदूरों के हितों की लड़ाई भी लड़ेंगे। प्रदेश भर में हो रही किसान महापंचायत की जगह अब किसान मजदूर महापंचायतें होगीं। इसकी शुरूआत 16 जुलाई को यमुनानगर में होने वाली पंचायत से होगी। भाजपा सरकार ने दलित कल्याण की उन सभी योजनाओं को बंद कर दिया है जो उन्होंने कांग्रेस सरकार में बतौर मुख्यमंत्री शुरू की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एससी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.राजू ने कहा कि पंचायत में रखी गई मांगों को कांग्रेस पार्टी पूरा समर्थन करती है। राजू ने इशारे में कहा कि पंचायत में मौजूद लोगों की भावनाओं को कांग्रेस पार्टी अच्छी तरह समझती है। पंचायत में बोलते हुए बड़ी संख्या में वक्ताओं ने हुड्डा के प्रति अपनी आस्था जताते हुए कांग्रेस आलाकमान से गुहार भी लगाई की हरियाणा में कांग्रेस को सत्ता में लाना है तो पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी कांग्रेस की कमान हुड्डा को सौंपी जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed