फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   former director of cbi joginder singh cremated at lodhi road

लोधी कॉलोनी में हुआ जोगिंदर सिंह का अंतिम संस्कार

Sun, 05 Feb 2017 09:11 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Feb 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
former director of cbi joginder singh cremated at lodhi road
Former CBI chief Joginder Singh passes away after prolonged illness - फोटो : file photo

सीबीआई के पूर्व निदेशक जोगिंदर सिंह का शनिवार दोपहर लोधी कालोनी स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जोगिंदर को श्रद्धांजलि देने के लिए उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल व पूर्व उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना भी पहुंचे।

विज्ञापन


वर्तमान सीबीआई निदेशक आलोक कुमार वर्मा के अलावा दर्जनों आईपीएस अधिकारी भी श्मशान घाट पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 20 साल की उम्र में कर्नाटक कैडर से आईपीएस अधिकारी बने जोगिंदर सीबीआई निदेशक के अलावा कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे।
विज्ञापन


बता दें कि लंबी बीमारी के बाद 77 साल की उम्र में जोगिंदर सिंह का दिल्ली में निधन हो गया था। परिवार के करीबी विश्वनाथ ग्रोवर ने बताया कि जोगिंदर सिंह रिटायरमेंट के बाद सेक्टर-22, द्वारका स्थित अपने घर पर पत्नी सुरेंद्र कौर व तीन बेटियों के साथ रह रहे थे। बीमारी के बाद शुक्रवार को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे परिजन जोगिंदर सिंह का शव लेकर लोधी कालोनी स्थित श्मशान घाट पहुंचे। दोपहर करीब 1.05 बजे परिवार की इच्छा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह में कर दिया गया। सीबीआई से जुड़ने से पूर्व वह बिहार में पुलिस अधीक्षक, कर्नाटक में उपमहानिरीक्षक और महानिरीक्षक, नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो में महानिदेशक भी रहे। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में महानिरीक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दी। जोगिंदर सिंह एक कुशल लेखक भी थे।


परिवार के करीबी विश्वनाथ ग्रोवर ने बताया कि जोगिंदर सिंह रिटायरमेंट के बाद सेक्टर-22, द्वारका स्थित अपने घर पर पत्नी सुरेंद्र कौर व तीन बेटियों के साथ रह रहे थे। बीमारी के बाद शुक्रवार को उनका निधन हो गया। शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे परिजन जोगिंदर सिंह का शव लेकर लोधी कालोनी स्थित श्मशान घाट पहुंचे।



दोपहर करीब 1.05 बजे परिवार की इच्छा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह में कर दिया गया। सीबीआई से जुड़ने से पूर्व वह बिहार में पुलिस अधीक्षक, कर्नाटक में उपमहानिरीक्षक और महानिरीक्षक, नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो में महानिदेशक भी रहे। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में महानिरीक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दी। जोगिंदर सिंह एक कुशल लेखक भी थे। उन्होंने विभिन्न विषयों पर 20 से अधिक किताबें भी लिखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed