फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former director general of TERI, Pachauri bail, the court had issued summons directing muscle

टेरी के पूर्व महानिदेशक पचौरी को मिली जमानत, विदेश जाने से भी हटी पाबंदी

Mon, 11 Jul 2016 06:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Jul 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
Former director general of TERI, Pachauri bail, the court had issued summons directing muscle
आर के पचौरी
यौन शोषण मामले में आरोपी टेरी के पूर्व महानिदेशक आरके पचौरी सोमवार को कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने इस मामले में चार्जशीट पर संज्ञान लेने के बाद पचौरी को बतौर आरोपी समन जारी कर पेश होने का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन


कोर्ट ने पचौरी को जमानत व विदेश जाने की अनुमति दे दी। साकेत जिला अदालत की महानगर दंडाधिकारी शिवानी चौहान के समक्ष आरके पचौरी सोमवार को पेश हुए।

कोर्ट ने पचौरी को 50 हजार के निजी मुचलके व एक जमानती की शर्त पर जमानत प्रदान की।

'आगे पूछताछ के लिए हिरासत की नहीं है जरूरत'

Former director general of TERI, Pachauri bail, the court had issued summons directing muscle
कोर्ट, अदालत - फोटो : file photo

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि केस की जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। जांच के दौरान पचौरी को कभी गिरफ्तार नहीं किया गया और आगे पूछताछ के लिए हिरासत की जरूरत नहीं है। 

लिहाजा, आरोपी को जमानत देने में कोई हर्ज नहीं है। अर्जी पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने पचौरी को 12 जुलाई से 14 अगस्त के बीच मैक्सिको यात्रा की अनुमति दे दी।

इससे पहले कोर्ट ने पचौरी को 21 मार्च, 2015 को अग्रिम जमानत प्रदान की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed