{"_id":"5d4193b28ebc3e6cd2581f83","slug":"former-congress-rajya-sabha-mp-sanjay-singh-and-his-wife-amita-singh-join-bharatiya-janata-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संजय सिंह और पत्नी अमिता सिंह भाजपा में शामिल, कल ही छोड़ी थी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय सिंह और पत्नी अमिता सिंह भाजपा में शामिल, कल ही छोड़ी थी कांग्रेस
Wed, 31 Jul 2019 06:42 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 31 Jul 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
संजय सिंह और उनकी पत्नी भाजपा में शामिल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी परिवार के करीबी डॉ. संजय सिंह ने पत्नी अमिता के साथ बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। दोनों ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
असम से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को ही उच्च सदन और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उनका अभी एक साल का कार्यकाल शेष था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का भविष्य बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेतृत्वहीनता की स्थिति है।
पार्टी भ्रमित है और उसके पास भविष्य की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा की विकास की राजनीति से प्रभावित हैं और उन्हें खासतौर पर पीएम ने बेहद प्रभावित किया है।
विज्ञापन
सिंह इससे पहले भी भाजपा में रह चुके हैं। अटल-आडवाणी युग में उन्होंने भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव में अमेठी से कांग्रेसी दिग्गज कैप्टन सतीश शर्मा को हराया था। हालांकि बाद में उन्होंने फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में संजय सिंह सुल्तानपुर सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उनकी बुरी तरह हार हुई थी। अमेठी राजघराने से जुड़े सिंह का अमेठी और आसपास के क्षेत्र में अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है।