{"_id":"5c444c2cbdec2273a1355568","slug":"forest-department-team-is-trying-to-catch-leopard-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: गांव में दिखा तेंदुआ, पकड़ने में जुटी वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: गांव में दिखा तेंदुआ, पकड़ने में जुटी वन विभाग की टीम
Sun, 20 Jan 2019 03:53 PM IST
Priyesh Mishra
भाषा, नोएडा
भाषा, नोएडा
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 20 Jan 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
थाना ईकोटेक तीन क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर में रविवार सुबह लोगों को एक तेंदुआ दिखाई दिया जो एक चहारदीवारी पार करके एक परिसर में घुस गया।
घटना की सूचना पाकर वन विभाग के आला अधिकारी गांव में पहुंच गए हैं। तेंदुआ को बेहोश करने के लिए वन विभाग के अधिकारियों ने अनुमति ली है। थाना ईकोटेक- तीन के प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि तेंदुआ को बेहोश करने के लिए दिल्ली से विशेष टीम आ रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ दिन पहले एक कार चालक को तेंदुआ सड़क पर दिखा था। उसने उसकी तस्वीर अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर ली थी। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर कई दिनों से चल रही है।
जिला वन अधिकारी पंकज श्रीवास्तव अपने आला अफसरों के साथ मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही दिल्ली से विशेष टीम आ जाएगी तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।