{"_id":"5922ef9a4f1c1b3c6a536961","slug":"foreign-trip-of-aiims-doctors-will-not-be-easy-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स के डॉक्टरों के लिए अब विदेशी दौरा नहीं होगा आसान, दिखाना होगा प्रमाण-पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स के डॉक्टरों के लिए अब विदेशी दौरा नहीं होगा आसान, दिखाना होगा प्रमाण-पत्र
ब्यूरो /अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 23 May 2017 09:33 AM IST
सार
सेमिनार के नाम पर विदेशी दौरा करना नहीं होगा आसान
एम्स: सेमिनार के नाम पर विदेशी दौरा करना नहीं होगा आसान
- एम्स के चिकित्सकों को सेमिनार का प्रमाण-पत्र भी देना होगा
- सेमिनार से एम्स को क्या फायदा हुआ, बताना होगा अनिवार्य
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 22 मई।
विज्ञापन
एम्स
- फोटो : source
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों के लिए अब ट्रेनिंग, वर्कशॉप, सेमिनार, सिम्पोजियम के नाम पर विदेश जाना आसान नहीं होगा। चिकित्सकों को बताना होगा और सेमिनार में शामिल होने से एम्स अथवा यहां के मरीजों को क्या फायदा होगा।
विज्ञापन
यही नहीं ट्रेनिंग अथवा सेमिनार में शामिल होने का प्रमाण-पत्र भी देना होगा। आदेश नहीं मानने पर अगले विदेश यात्रा में दिक्कत आ सकती है। एम्स के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया के आदेश से एक ऑफिस मेमोरेंडम जारी किया गया है जिसमें विदेशी दौरे के साथ देश के भी किसी हिस्से में सरकारी खर्च पर जाने पर बताना होगा कि इससे एम्स को क्या फायदा हुआ है।
विज्ञापन
यह भी बताना होगा कि जिस कार्यक्रम में शामिल हुए उसमें उनका क्या योगदान रहा। उनकी ओर से कार्यक्रम में किस तरक का और क्या प्रजेंटेशन दिया गया। देश के किसी हिस्से में जाने से दो से तीन सप्ताह पहले संस्थान को सूचित करना होगा और विदेश जाने की स्थिति में चार से छह सप्ताह के पहले सूचित करना होगा।
विज्ञापन
यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी स्थिति में ट्रेनिंग, वर्कशॉप, सेमिनार, सिम्पोजियम के नाम पर दो सप्ताह से अधिक की इजाजत नहीं दी जा सकती है। कार्यक्रम से लौटने के 15 दिनों के अंदर चिकित्सकों को प्रमाण-पत्र जमा कराना होगा।
इससे पहले भी इस तरह के आदेश जारी किए गए थे लेकिन कई चिकित्सकों की ओर से इस आदेश का पालन नहीं किया जा रहा था। जिसकी वजह से दुबारा से चिकित्सकों को आदेश दिया गया है और स्पष्ट किया गया है कि यदि तय मानकों का पालन नहीं करते हैं तो दूसरी बार विदेश यात्रा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।