फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ford ready to offer better power supply sub-station.

बेहतर बिजली सप्लाई देने के लिए तैयार फोर्ड सब स्टेशन

Tue, 19 Jan 2016 06:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 19 Jan 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
Ford ready to offer better power supply sub-station.

फोर्ड सब स्टेशन से बिजली सप्लाई पाने वाले करीब 20 हजार उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। विभाग की ओर से  स्टेशन  के डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर की क्षमता को दोगुना कर दिया गया है।

विज्ञापन


अब क्षेत्र के लोगों को बिना कटे बिजली सप्लाई दी जा सकेगी। गर्मी में बिजली की दिक्कत को देखते हुए विभाग ने अभी से तैयारी कर ली है। गर्मी में सब स्टेशन पर ओवर लोडिंग की समस्या भी नहीं रहेगी। लोगों को गर्मी में बिजली के झटके नहीं लगेंगे।
विज्ञापन


नए ट्रांसफार्म की टेस्टिंग प्रक्रिया पूरी
विभाग की ओर से सब स्टेशन पर लगाए गए नए ट्रांसफार्मर की जीरो लोड पर टेस्टिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। टेस्टिंग की रिपोर्ट भी एकदम सही आई है।

अब ट्रांसफार्मर पर धीरे-धीरे लोड डाला जाएगा। फोर्ड सब स्टेशन की क्षमत 66 केवी की है। इस सब स्टेशन से  डीएलएफ एरिया, सेक्टर 14, 14 मार्केट, सेक्टर 9 ईस्ट व वेस्ट,  बड़ौली के करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल सब स्टेशन पर 12.5/16 एमवीए के ट्रांसफार्मर से सप्लाई दी जा रही थी। जिसके कारण स्टेशन पर ओवर लोडिंग की समस्या बनी हुई थी। ओवर लोडिंग के कारण कई बार फॉल्ट आ जाता है।


स्टेशन पर लगातार बढ़ रहे लोड को देखते हुए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की ओर से सब स्टेशन के डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाने का निर्णय लिया था। अब स्टेशन पर 25/31.5 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। नए ट्रांसफार्मर के कारण ओवर लोडिंग जीरो हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed