फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Forced ninth student to drink alcohol, gang rape in car

छात्रा को जबरन पिलाई शराब, कार में गैंगरेप

Tue, 22 Sep 2015 09:40 AM IST
Updated Tue, 22 Sep 2015 09:40 AM IST
विज्ञापन
Forced ninth student to drink alcohol, gang rape in car

रणहौला इलाके में नौवीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर उसके साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने तीन युवकों पर एमएमएस बनाने और सार्वजनिक करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने गैंगरेप और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय किशोरी सपरिवार रणहौला इलाके में रहती है, वह इलाके के एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह छात्रा स्कूल जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान एसेंट कार से सचिन अपने दो दोस्तों के साथ आया और उसे जबर्दस्ती कार में बिठा लिया। सचिन से एक माह पहले ही उसका परिचय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन लोगों ने उसका एमएमएस बना लिया

Forced ninth student to drink alcohol, gang rape in car

तीनों आरोपी कार में उसे नजफगढ़ इलाके के एक खाली प्लॉट में ले गए, जहां तीनों ने छात्रा को जबर्दस्ती शराब पिलाई। मना करने पर युवकों ने उसकी पिटाई की और उसके साथ कार में दुष्कर्म किया।


छात्रा का आरोप है कि इस दौरान उन लोगों ने उसका एमएमएस बना लिया और घटना के बारे में किसी को बताने पर एमएमएस को वाट्स ऐप और फेसबुक पर सार्वजनिक करने की धमकी दी।

दस घंटे बाद आरोपी छात्रा को घर के पास छोड़कर फरार हो गए। घर पहुंचने पर छात्रा ने अपनी मां को सारी बात बताई। परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज करवाई। परिजनों का आरोप है कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने काफी लापरवाही बरती और किसी अन्य युवक को ही आरोपी बनाने का दबाव डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed