{"_id":"809e5a4eadeb0f6b823779c98ff22d5d","slug":"force-of-arms-made-a-nuisance-of-minors-overnight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिगों ने दिया तीन वारदातों को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिगों ने दिया तीन वारदातों को अंजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 07 Dec 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में नाबालिगों के एक गिरोह ने पूरी रात उत्पात मचाया। बेखौफ गिरोह के सदस्यों ने एक ही रात में लूट की ताबड़तोड़ तीन वारदात को अंजाम दिया। गिरोह के सदस्यों के पास हथियार थे और वे शराब के नशे में धुत थे। अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार नाबालिगों के गिरोह के बारे में अहम सुराग हाथ लग गया है और जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। शुरुआती तफ्तीश में ये सामने आया है कि गिरोह के सभी सदस्य नाबालिग हैं। पुलिस के मुताबिक लूटपाट करने वाले नाबालिग गिरोह के सदस्यों का उत्पात रात करीब 11:30 बजे शुरू हुआ।
विज्ञापन
नाबालिग बदमाशों ने लूट की पहली वारदात को अंजाम रात करीब 11:30 बजे मदनगीर के जी-ब्लॉक में दिया। यहां पर चार नाबालिग बदमाशों ने हथियारों के बल पर चरण सिंह नामक व्यक्ति से मोबाइल, कैश व अन्य सामान लूट लिया।
विज्ञापन
विरोध करने पर बदमाशों ने चरण सिंह की गर्दन पर चाकू लगा दिया। इसके बाद बदमाशों ने एमबी रोड पर प्रमोद नाम के व्यक्ति से हथियारों केबल पर साइकिल, कैश और मोबाइल फोन लूट लिया। आरोप है कि बदमाशों ने प्रमोद की पिटाई भी की।
अंबेडकर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करती नाबालिग गिरोह के सदस्यों ने मदनगीर फेस-दो में अमित नामक व्यक्ति से उसका एप्पल फोन व कैश लूट लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लूट को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान हो गई। सभी मदनगीर व दक्षिणपुरी के रहने वाले हैं। आरोपी पहले भी लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।