'पिछले आठ महीने से वो मेरे साथ रेप कर रहा था'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के सोहना थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर गांव नखलीला तहसील होडल जिला पलवल निवासी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व गर्भपात कराने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। जिला मेवात के गांव देवला निवासी निवासी युवती ने सोहना थाना पुलिस को बताया कि वह पिछले 8 माह से जखोपुर में रह रही है।
जखोपुर में उसे गांव नखलीला तहसील होडल जिला पलवल निवासी अकरम पुत्र जैकम किराए के मकान में लेकर रह रहा है।
शादी का झांसा देकर बना रहा था शिकार
अकरम ने उसे शादी का झांसा देकर रखा हुआ है, जो पिछले आठ माह से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। शिकायत में बताया कि अकरम 9 अप्रैल को उसे पलवल डाक्टर के पास ले गया।
जहां उसको इंजेक्शन लगाया गया। जिससे उसका 20 दिन का गर्भपात हो गया। गर्भपात कराने के बाद अकरम ने उसे अपने घर गांव देवला में चले जाने को कह दिया। इसके साथ आप बीती किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली।
सोहना थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।