फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   for dowry, killed Engineer Daughter-in-law.

दहेज के लिए कर दी इंजीनियर बहू की हत्या

Thu, 18 Dec 2014 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 18 Dec 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
for dowry, killed Engineer Daughter-in-law.

नोएडा में शादी के महज दस महीने बाद ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं जबकि विवाहिता के परिजन इसे दहेज हत्या। परिजनों के आरोप पर थाना सेक्टर-24 पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर शाम मिली रिपोर्ट में सांस रुकने और फंदे से मौत होना बताया गया। फिलहाल पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पलवल निवासी कृष्णा पोशवाल (27) की शादी 15 फरवरी 2014 को ललित मोहन पोशवाल के साथ हुई थी। युवती गुड़गांव स्थित एक कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर थी। पति नोएडा सेक्टर-62 स्थित एक कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है। ससुर अनिल पोशवाल व सास सीमा दिल्ली स्थित रामजस कॉलेज में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह दोनों कॉलेज गए थे। सुबह करीब सवा नौ बजे ललित मोहन ने पुलिस को सूचना दी की कृष्णा ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस को ललित ने बताया कि वह कुछ देर के लिए घर से बाहर गया था। इस बीच कृष्णा ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी मायके पक्ष को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस से शव को दोबारा घर लाए

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। करीब साढ़े ग्यारह बजे पहुंचे कृष्णा के पिता लज्जा राम ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना उनका इंतजार किए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में परिजनों ने थाने के बाहर प्रदर्शन कर दिया। हारकर पुलिस दोबारा शव को घटना स्थल पर लेकर पहुंची। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने पति, सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया।


दहेज हत्या का लगाया आरोप

पिता लज्जाराम ने आरोप लगाया कि शादी के चार पांच माह तक सब ठीक ठाक रहा। उसके बाद ससुरालियों ने दहेज के लिए कृष्णा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी कई बार कृष्णा ने फोन पर उन्हें बताई थी। लज्जाराम ने बताया कि शादी में अच्छा खासा दहेज व लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी ससुराल पक्ष उनसे फॉरच्यूनर कार की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर आए दिन कृष्णा के साथ मारपीट होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed