{"_id":"629e92ef0106c87ae9601098","slug":"for-convenience-of-passengers-distance-between-stations-of-phase-4-will-be-reduced-more-population-get-benefit","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: यात्रियों की सुविधा के लिए फेज-4 के स्टेशनों के बीच कम होगी दूरी, अधिकाधिक आबादी को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: यात्रियों की सुविधा के लिए फेज-4 के स्टेशनों के बीच कम होगी दूरी, अधिकाधिक आबादी को मिलेगा फायदा
Tue, 07 Jun 2022 05:21 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 07 Jun 2022 05:21 AM IST
सार
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी)ने अपने यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों का निर्माण आसपास के आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों के नजदीक किया है।
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : PTI
विस्तार
पिंक लाइन पर मयूर विहार फेज-1 और हजरत निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन के बीच सर्वाधिक(4.3) दूरी है। दिल्ली मेट्रो के सबसे लंबे कॉरिडोर (58.9 किलोमीटर) के दोनों स्टेशनों के आसपास के कई इलाकों में बसी घनी आबादी वाले क्षेत्र के लोगों के लिए पूर्वी दिल्ली से पश्चिम दिल्ली पहुंचने के लिए यह सबसे तेज परिवहन साधन है। रिंग रोड के साथ साथ पिंक लाइन पर दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस और दिल्ली कैंट के बीच भी करीब 3.78 किलोमीटर की दूरी है। दिल्ली मेट्रो के फेज-4 कॉरिडोर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन उन जगहों पर बनाए जा रहे हैं जिनसे अधिक से अधिक आबादी को मेट्रो सुविधा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी)ने अपने यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों का निर्माण आसपास के आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों के नजदीक किया है। यमुना के उपर से गुजरने के बाद मेट्रो निजामुद्दीन पहुंचती है।
विज्ञापन
फेज-4 के मेट्रो स्टेशनों के बीच कम होगी दूरी
सामान्य तौर पर मेट्रो के दो स्टेशनों के बीच की दूरी एक-दो किलोमीटर के बीच होती है। मेट्रो फेज-4 के तीनों कॉरिडोर पर यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक आबादी को मेट्रो की पहुंच का फायदा पहुंचाने के लिए बुरारी-मजलिस पार्क (2.4 किमी), मजलिस पार्क-आजादपुर (2.35 कि.मी), जनकपुरी-कृष्णा पार्क (2.33 किमी), भलस्वा-मजलिस पार्क (2.2) के दायरे में तैयार किया जाएगा। फिलहाल इन कॉरिडोर पर काम चल रहा है और निर्माण पूरा होने तक दो स्टेशनों के बीच दूरियां बदल सकती है।
विज्ञापन
स्मारकों के संरक्षण के लिए मेट्रो लाइन का बदला संरेक्षण
फेज-4 की निर्माणाधीन लाइन एयरोसिटी-तुगलकाबाद पर स्मारकों के संरक्षण के लिए दिल्ली मेट्रो ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की तरफ से आपत्ति के बाद संरेखण (एलाइनमेंट) में बदलाव किया। संगम विहार-तिगड़ी (एलिवेटेड) और मां आनंदमयी मार्ग स्टेशन (अंडरग्राउंड स्टेशन) के बीच की दूरी 3,721 मीटर है। क्षेत्र में चार स्मारकों के संरक्षित क्षेत्रों से बचाने के लिए मेट्रो लाइन का संरेखण में बदलाव कर निर्माण किया जा रहा है। इससे तुगलकाबाद किला, गयासुद्दीन मकबरा, आदिलाबाद किला और नाई-का-कोट से मेट्रो लाइन कुछ और दूर हो जाएगी। हालांकि यात्रियों की सहूलियत के लिहाज से सभी सुविधाएं विकसित की जा रही है। पहले यह लाइन मौजूदा महरौली-बदरपुर (एमबी) रोड के नीचे से गुजर रही थी।