फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Footpaths at Azadpur Mandi to be cleared; Atal Chowk to be built in December

Delhi NCR News: आजादपुर मंडी के फुटपाथ होंगे खाली, दिसंबर में बनेगा अटल चौक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सफाई अभियान के दौरान दिए निर्देश
विज्ञापन

दिसंबर तक बनेगा अटल चौक

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आजादपुर मंडी के सामने और आसपास की सड़कों के फुटपाथ जल्द खाली कराए जाएंगे। सेंट्रल वर्ज, अंडरपास और दीवारों की सफाई के साथ चित्रकारी कर उन्हें संवारा जाएगा। गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यहां सफाई अभियान में हिस्सा लिया और अधिकारियों को ये निर्देश दिए। क्षेत्र में दिसंबर तक अटल चौक बनेगा।
सीएम ने फुटपाथ पर फल विक्रेताओं के अतिक्रमण, सेंट्रल वर्ज की सफाई, जल निकासी और सार्वजनिक स्थलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को ऐसी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए, जिससे फुटपाथ पैदल यात्रियों के लिए सुगम रहे और फल विक्रेताओं की रोजी-रोटी भी प्रभावित न हो। मुख्यमंत्री ने फल विक्रेताओं और श्रमिकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि आजीविका के लिए काम करने वालों का ध्यान रहे, लेकिन फुटपाथ पर पैदल चलने वालों को परेशानी न हो। उन्होंने विक्रेताओं और श्रमिकों से काम खत्म होने के बाद कूड़ा सड़क या फुटपाथ पर न छोड़ने की अपील की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि क्षेत्र में विकसित किए जा रहे चौक पर दिसंबर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने की योजना है। चौक का नाम अटल चौक रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed