अब नहीं बनेगा स्टेप बाई स्टेप स्कूल में खाना, भोजन आपूर्ति करने वाली कंपनी को चुकानी पड़ी भारी कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेप बाई स्टेप स्कूल में खाद्य विभाग की टीम ने भोजन आपूर्ति करने वाली कंपनी का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। अब कैंटीन में भोजन नहीं बनेगा और बच्चों को घर से ही खाना लाना होगा।
स्कूल ने अभिभावकों को ई-मेल से बच्चों को घर से ही भोजन लेकर आने की बात कही है। घटना के बाद जब स्कूल में खाद्य विभाग की टीम गई तो कैंटीन को इस तरह चमका रखा था कि वहां पर ऐसा प्रतीत नहीं हुआ कि खाना बनाने की जगह है।
इसके अलावा फ्रिज से लेकर अन्य जगहों पर कोई ऐसा सामान नहीं मिला, जिससे प्रतीत हो कि वह कैंटीन है और वहां पर आज या इससे पहले कभी खाना बना हो।
सोडेस्को कंपनी को लाइसेंस निलंबित करने की सूचना दी है
जिला अभिहीत अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में प्रतीत होता है कि वहां पर खाद्य विभाग की टीम को पहुंचने से पहले ही सब कुछ साफ करा दिया गया।
अधिकारियों के कहने के बाद ही रिफाइंड और अजवाइन का सैंपल लिया जा सका था। स्कूल प्रबंधन ने जांच में कोई सहयोग भी नहीं किया।
नमूनों को स्पीड पोस्ट से लैब भेजा गया है जिसके साथ भेजे पत्र में लिखा गया है कि मामला गंभीर है और ऐसी परिस्थितियों में नमूने की जांच शीघ्र कराई जाए। वहीं, उन्होंने ई-मेल से सोडेस्को कंपनी को लाइसेंस निलंबित करने की सूचना दी है। नोटिस दिया गया है कि संबंधित परिसर में वह खाना नहीं पका सकते।