फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Food to be available for one rupee as Jan Rasoi starts in Gandhinagar of delhi

दिल्लीः एक रुपये में मिलेगा भरपेट खाना, ‘जन रसोई’ की गांधीनगर में शुरुआत

Fri, 25 Dec 2020 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Dec 2020 05:28 AM IST
विज्ञापन
Food to be available for one rupee as Jan Rasoi starts in Gandhinagar of delhi
गौतम गंभीर ... - फोटो : amar ujala

दिल्ली में भी अब गरीबों को एक रुपये में पौष्टिक भोजन मिलेगा। अम्मा रसोई की तरह पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर में ‘जन रसोई’ की शुरुआत की गई है। बृहस्पतिवार को भाजपा

विज्ञापन

सांसद गौतम गंभीर ने इसका उद्घाटन किया। यह कैंटीन 3,500 वर्ग फुट क्षेत्र में है जहां एक साथ 100 लोग भोजन कर सकेंगे। कोरोना को देखते हुए फिलहाल 50 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन


गौतम गंभीर ने इस मौके पर कहा कि शहर के गरीब से गरीब व्यक्ति पौष्टिक और स्वच्छ भोजन से वंचित ना रहे इसे ध्यान में रखते हुए जन रसोई की शुरुआत की गई है। दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए गंभीर ने कहा कि अन्य राज्यों में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कैंटीन हैं जो जरूरतमंदों को रियायती भोजन मुहैया कराती हैं लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में कभी भी ऐसी पहल नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





गंभीर ने यह भी कहा कि हर किसी को जाति, पंथ, धर्म या वित्तीय स्थिति को अलग रखकर स्वस्थ और स्वच्छ भोजन का अधिकार है। बेघर और निराश्रितों को एक दिन में दो समय का भोजन भी न मिल पाना दुखद है। यह ऐसी चीज है जिसका दिल्ली सरकार को ध्यान रखना चाहिए था। वे गरीबों के हितैषी होने के बारे में दावे करते हैं लेकिन वे इस बुनियादी मांग को भी पूरा नहीं कर पाए हैं। 

भाजपा सांसद ने कहा कि लॉकडाउन में हजारों प्रवासी मजदूर भोजन और अन्य बुनियादी संसाधनों की कमी के कारण शहर छोड़ने को मजबूर हुए लेकिन उनकी मदद करने के बजाय, दिल्ली सरकार उनसे छुटकारा पाने के लिए उन्हें उनके घर पहुंचाने के बारे में अफवाहें फैला रही थी। यह मेरा सपना है कि दिल्ली में प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ भोजन और स्वच्छ पानी मिले। मैं तब तक काम करता रहूंगा जब तक यह सपना सच नहीं हो जाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed