फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Following every accident in Delhi, the AAP has alleged extortion under the guise of audits.

Delhi NCR News: दिल्ली में हर हादसे के बाद ऑडिट के नाम पर आप ने लगाया वसूली का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
-होटल, रेस्तरां, जिम और कोचिंग सेंटरों को निशाना बनाने का दावा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में इमारतों की सुरक्षा जांच और ऑडिट के नाम पर कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में हर महीने कोई न कोई हादसा होने के बाद मुख्यमंत्री सभी इमारतों के ऑडिट के नए आदेश देती हैं। इसके बाद ऑडिट और निरीक्षण के नाम पर बड़े पैमाने पर रिश्वतखोरी होने लगती है। सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि पहले नगर निगम (एमसीडी) और दिल्ली पुलिस पर वसूली के आरोप लगते थे, लेकिन अब अग्निशमन विभाग और राजस्व विभाग भी इस कथित वसूली में शामिल हो गए हैं। उनके मुताबिक, होटल, रेस्तरां, जिम, नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और अन्य व्यावसायिक इमारतों को इसका निशाना बनाया जा रहा है। आप नेता ने कहा कि व्यापारी समुदाय, जो परंपरागत रूप से जनसंघ और भाजपा का समर्थक रहा है, दिल्ली में कथित भ्रष्टाचार और नैतिक गिरावट को चुपचाप देख रहा है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया और सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed