फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Folk memories steeped in the colors of Malwa

Delhi NCR News: मालवा के रंगों में बस लोक-स्मृतियां, रंग मेला में कैनवास पर उतरा आदिवासी जीवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
- भगोरिया चित्र श्रृंखला की खास श्रृंखला
विज्ञापन


ज्योति सिंह
नई दिल्ली। धार, मध्य प्रदेश के कलाकार अनूप श्रीवास्तव की चित्र प्रदर्शनी रंग मेला का मंगलवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में उद्घाटन हुआ। यह प्रदर्शनी मालवा और निमाड़ अंचल के लोकजीवन, उत्सवों और पुरानी स्मृतियों को दर्शाती है। इसमें भगोरिया की उमंग और गांव-देहात की सहजता को प्रमुखता से चित्रित किया गया है।
प्रदर्शनी में आदिवासी समुदायों की सामूहिकता को दर्शाया गया है। मेलों की चहल-पहल और लोक परंपराओं की ऊर्जा भी चित्रों में दिखती है। भगोरिया इस चित्र श्रृंखला का एक खास हिस्सा है। कलाकार अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि रंग मेला मालवा की मिट्टी और उसकी स्मृतियों से निकली एक चित्रयात्रा है। यह स्थानीय लोकजीवन को समकालीन कला की भाषा में सामने लाती है। उन्होंने एक्रेलिक, ऑयल पेस्टल और मिश्रित दृश्य माध्यमों का इस्तेमाल किया है। उद्घाटन अवसर पर आईआईसी दिल्ली के निदेशक केएन श्रीवास्तव, प्रोग्रेसिव आर्ट गैलरी के निदेशक आरएन सिंह और प्रख्यात कलाकार अखिलेश मौजूद थे। इंटैक दिल्ली के अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर और उषार्थ आर्ट फाउंडेशन की संस्थापक श्रुति लखनपाल टंडन ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन

यह प्रदर्शनी कमलादेवी के आर्ट गैलरी में 13 सितंबर तक चलेगी। दर्शक इसे प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक देख सकते हैं। चित्रों में लोक संस्कृति को लगातार बदलते जीवन की तरह दिखाया गया है। उद्घाटन के अवसर पर राजकुमारी सिद्धांगना को विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed