{"_id":"dd84f6a9a4110e443b054e9f21e15554","slug":"flat-sold-and-taken-possession-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले फ्लैट बेचा, फिर जमा लिया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले फ्लैट बेचा, फिर जमा लिया कब्जा
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 24 Jan 2014 08:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में एक व्यक्ति से लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने पहले दो फ्लैट बेचने के नाम पर 40 लाख रुपये एग्रीमेंट राशि के रूप में लिया। फिर उसके फ्लैट का ताला तोड़कर सामान चोरी कर ली। साथ ही दोनों फ्लैटों पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
बजघेड़ा निवासी सुनील राणा ने 2011 में नाथूपुर में यू ब्लॉक के गली नंबर चार में 22 और 23 नंबर दो फ्लैट खरीदे। इसके एवज में उसने नाथूपुर निवासी अंजू सरदाना, लालाराम, मनोज, नरेश व दर्जन भर अन्य लोगों को 40 लाख रुपये दिए। दोनों फ्लैटों में अपना सामान भी रख दिया।
विज्ञापन
उसका आरोप है कि कई दिन बाद जब वह आया तो उसके फ्लैट में सामान नहीं मिला। उसने पुलिस में चोरी का मामला भी दर्ज कराया। इसके बाद आरोपियों ने उसके दोनों फ्लैट पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
सुनील का कहना है कि इस दौरान उसने कई बार आरोपियों को फ्लैट खाली करने की बात कही। लेकिन उल्टा उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया गया। इस बाबत डीएलएफ फेज-2 पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।