फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five year old Gurugram boy hit by bike and car later died

गाड़ियों की तेज रफ्तार ने ली मासूम की जान, पहले बाइक ने मारी टक्कर, फिर कार ने कुचला

Thu, 11 Jul 2019 11:58 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 11 Jul 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
Five year old Gurugram boy hit by bike and car later died
सांकेतिक तस्वीर

गुरुग्राम में बुधवार सुबह अपनी दादी के साथ सड़क पार कर रहे पांच साल के निशांत को तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाईकिल ने टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद उसी तरफ से पीछे से आ रही एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार ने उसे कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल निशांत को वहां मौजूद लोगों ने पास के पारस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतक का भाई जो हॉकर है, उसने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि निशांत के एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर मैं तुरंत मौके पर पहुंचा। वहां निशांत घायल अवस्था में सड़क पर तड़प रहा था।  वहां मौजूद उसकी दादी गंगावती का रो रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन


जिस कार से निशांत को टक्कर लगी थी वह भी वहीं खड़ी थी। निशांत की दादी ने बताया कि घटना सेक्टर 56 से लौटते समय मेट्रो स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर सुबह करीब 10 बजे की है। दादी गंगावती ने कहा कि निशांत मेरे सामने ही सड़क पार कर रहा था कि पलक झपकते ही अचानक इतना सबकुछ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशांत के पिता मजदूरी करते हैं और उत्तर प्रदेश के हमीरपुर गांव के रहने वाले हैं। वह अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ गुरुग्राम के घाटा गांव में रहते हैं। निशांत अपने भाई बहनों में सबसे छोटा था।


पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट करने वाली कार की मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन बाइक का पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed