फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five year old child got new life in JIMS Greater Noida

झोलाछाप की दवा से जान पर बन आई: मासूम को जिम्स में मिला नया जीवन, पूरे शरीर पर थे डरा देने वाले छाले

Thu, 06 Mar 2025 11:19 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 06 Mar 2025 11:19 PM IST
सार

डॉक्टरों ने बताया कि बच्चें की त्वचा, मुंह, आंखों और जननांगों की श्लेष्मा झिल्ली निकल रही थी। जांच के बाद पता चला कि वह स्कोर्टेन स्केल लेवल तीन पर है। जिसमें मरीज के बचने की उम्मीद केवल 42 प्रतिशत रहती है।

विज्ञापन
Five year old child got new life in JIMS Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe stock photos

विस्तार

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के डॉक्टरों ने पांच साल के बच्चे का जीवन बचाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बच्चे को बुखार आने पर माता-पिता ने झोलाछाप से दवा लेकर खिला दी थी, जिसके बाद उसके पूरे शरीर में छाले निकल आए और आंखें लाल हो गईं।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि बच्चें की त्वचा, मुंह, आंखों और जननांगों की श्लेष्मा झिल्ली निकल रही थी। जांच के बाद पता चला कि वह स्कोर्टेन स्केल लेवल तीन पर है। जिसमें मरीज के बचने की उम्मीद केवल 42 प्रतिशत रहती है। बाल रोग विभाग के डॉ. सुजाया मुखोपाध्याय व त्वचा रोग विभाग के डॉ. पीहू सेठी की देखरेख में बच्चे का इलाज किया गया।

विज्ञापन

डॉ. पीहू सेठी के बताया कि यह प्रतिरक्षा जनित (इम्यून-मीडिएटेड) साइटोटॉक्सिक प्रतिक्रिया है, जिसमें त्वचा की कोशिकाएं (केराटिनोसाइट्स) प्रभावित होती हैं। इसके कारण एंटीबॉडी शरीर के खिलाफ ही काम करने लग जाती है। उन्होंने बताया कि सर्जरी विभाग, ईएनटी, नेत्र रोग विभाग के डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. गौरांगी, डॉ. सत्येंद्र और डॉ. समक्ष की टीम ने 10 दिन में बच्चे का सफल इलाज कराने में कामयाबी हुई। 15 दिनों बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed