फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five shuttle trains going from Faridabad to Delhi will be closed

Faridabad : फरीदाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली पांच शटल ट्रेनें होंगी बंद, बढ़ेगी दैनिक यात्रियों की परेशानी

Sun, 22 Dec 2024 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Dec 2024 06:32 AM IST
सार

दिल्ली डिवीजन के शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग (रेलवे लाइन की मरम्मत) का काम शुरू होने के कारण रेलवे की ओर से दस दिन तक पांच शटल ट्रेनों को बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Five shuttle trains going from Faridabad to Delhi will be closed
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले दैनिक रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दिल्ली डिवीजन के शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग (रेलवे लाइन की मरम्मत) का काम शुरू होने के कारण रेलवे की ओर से दस दिन तक पांच शटल ट्रेनों को बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन


इससे शटल ट्रेनों से दिल्ली से आगे जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत होगी। वहीं, इसके अलावा तीन शटल ट्रेनें अपने गंतव्य तक नहीं जाएंगी। इन ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट (लघु समापन) कर चलाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों की मानें तो ट्रेनों का परिचालन अगले महीने 7 से 16 जनवरी 2025 तक प्रभावित रहेगा। इसके अलावा तीन एक्सप्रेस ट्रेनें भी प्रभावित होंगी। 
विज्ञापन


इसमें झांसी मंडल के संदलपुर आंतरी रेलवे स्टेशन के बीच मरम्मत का काम चलने के कारण फरीदाबाद सेक्शन से होकर आने जाने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन 22 दिसंबर तक प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी बंद 
रेल अधीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइनों की मरम्मत का काम 26 दिसंबर से शुरू हो जाएगा और 16 जनवरी 2025 चल चलेगा। ऐसे में सभी ट्रेनों को चला पाना संभव नहीं है। इसके लिए सात जनवरी से 16 जनवरी कर पांच ट्रेनें को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शकूर बस्ती से चलकर पलवल जाने वाली 04408 शटल, 04410 शकूर बस्ती पलवल शटल, 04445 पलवल शकूर बस्ती शटल, 04915 बल्लभगढ़ शकूर बस्ती और 04421 पलवल शकूर बस्ती शटल 7 से 16 जनवरी तक नई दिल्ली के आगे कैंसिल रहेगी। जबकि 04437 पलवल शकूर बस्ती शटल 120 मिनट तक रोककर चलाया जाएगा।


ये ट्रेन नहीं पहुंचेंगी गंतव्य तक
उन्होंने बताया कि शकूर बस्ती से चलकर मथुरा जाने वाली 04446 शकूरबस्ती-मथुरा शटल सात जनवरी से 16 जनवरी तक शकूर बस्ती से न चलकर नई दिल्ली से शुरू होकर मथुरा तक जाएगी। 04410 शकूरबस्ती-पलवल शटल और 04421 पलवल-शकूरबस्ती शटल दिल्ली से ही वापस कर दी जाएंगी। इसके अलावा 14437 पलवल-शकूरबस्ती शटल को दो घंटे की देरी से चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed