फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five percent of patients did not return to smell and taste sense

पोस्ट कोविड इफेक्टः पांच फीसदी मरीजों में नहीं लौटी सूंघने और स्वाद की क्षमता

Fri, 09 Oct 2020 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 09 Oct 2020 05:35 AM IST
विज्ञापन
Five percent of patients did not return to smell and taste sense
demo pic... - फोटो : PTI

कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद भी लोगों में कई प्रकार की परेशानियां बनी हुई है। इनमें करीब पांच फीसदी लोग ऐसे भी हैं, जिनकी ठीक होने के ढाई महीने बाद भी सूंघने और स्वाद की क्षमता वापस नहीं लौट रही है। डॉक्टर भी मरीजों को यह नहीं बता पा रहे हैं कि यह स्थिति उनके साथ कब तक बनी रहेगी। 

विज्ञापन


संक्रमण से ठीक होने के बाद भी जिन लोगों को समस्याएं हो रही हैं उनके लिए दिल्ली सरकार के राजीव गांधी सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल में पोस्ट कोविड क्लीनिक शुरू किया गया था। अस्पताल के कोविड नोडल अधिकारी डॉक्टर अजीत जैन बताते हैं कि कोरोना संक्रमण से पीड़ित कुछ मरीजों में सूंघने की क्षमता चले जाना या स्वाद का न आना जैसे लक्षण होते हैं। 
विज्ञापन


ठीक होने के बाद भी इन समस्याओं का बना रहना पोस्ट कोविड इफेक्ट कहलाता है। अस्पताल में 23 जून को शुरू हुए क्लीनिक में अभी तक 250 से ज्यादा लोग विभिन्न प्रकार की समस्याओं के इलाज के लिए पहुंचे हैं। इनमें 5 फीसदी मरीज ऐसे भी हैं जिनकी ढाई महीने से सूंघने और स्वाद की क्षमता वापस नहीं लौटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सूंघने के अलावा थकान, बदन दर्द और सांस लेने में तकलीफ की समस्या वाले लोग भी आ रहे हैं। इनमें 60 फीसदी लोगों को ठीक होने के बाद थकान की शिकायत बनी हुई है। डॉ. जैन ने कहा कि बड़ी संख्या में ठीक हुए मरीजों को कोई दिक्कत नहीं आती है, लेकिन जिन्हें भी परेशानी आ रही है। उनमें यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, हालांकि धीरे-धीरे कुछ मरीज पहले से बेहतर हो रहे हैं , लेकिन वह पूरी तरह कब तक ठीक होंगे इसके विषय में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

गंभीर रूप से बीमार हुए मरीजों को ज्यादा परेशानी
डॉक्टर के मुताबिक, क्लीनिक में आए कई लोग ऐसे हैं, जो संक्रमण के समय गंभीर रूप से बीमार थे। अधितकर ऐसे लोगों को ही परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग चार महीने पहले सूंघने और स्वाद लेने की क्षमता गवा चुके थे। वह थोड़ा ठीक हो रहे हैं,लेकिन अभी भी पुरानी स्थिति में नहीं आए हैं।


दिल्ली -एनसीआर से बाहर के लोग भी इलाज के लिए आ रहे हैं
डॉक्टर जैन ने बताया कि क्लिनिक में दिल्ली और एनसीआर के बाहर से भी लोग इलाज के लिए आ रहे हैं बाहर से आने वाले 10 मरीजों में भी यह समस्या देखी गई है।मेरठ  से आए 30 वर्षीय मनोज ने बताया कि करीब डेढ़ महीने  वे ठीक होकर अस्पताल से घर लौटे थे। लेकिन अभी भी उन्हें किसी की भी चीज को चखते समय कोई स्वाद नहीं आ रहा है। यह समस्या लगातार बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed