फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five Pakistani spy sent to prison, including Abdul Rashid

आखिरकार अब्दुल राशिद समेत पांचों पाक जासूस भेजे गए जेल

Thu, 10 Dec 2015 11:54 PM IST
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
five Pakistani spy sent to prison, including Abdul Rashid

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में बीएसएफ के हवलदार अब्दुल राशिद समेत पांच आरोपियों को अदालत ने चौदह दिन की हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने इन आरोपियों का रिमांड पूरा होने पर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया था। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ गोपनीय दस्तावेज अधिनियम लगाया गया है।
विज्ञापन


सीएमएम संजय खनगवाल के समक्ष पांच आरोपियों कफैतुल्लाह, अब्दुल राशिद, मुनव्वर अहमद मीर, मोहम्मद साबर व फरीद अहमद को पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी मास्टर राजा और अब्दुल राशिद से जुड़े थे

five Pakistani spy sent to prison, including Abdul Rashid

पुलिस ने कोर्ट को बताया कि इन आरोपियों से पूछताछ हो चुकी है। इसलिए इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाए। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले कफैतुल्लाह खान को भोपाल जाते समय नई दिल्ली स्टेशन पर 26 नवंबर को पकड़ा था।


इसकी निशानदेही पर बीएसएफ में हवलदार अब्दुल राशिद व उसके बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी व दस्तावेज बरामद हुए थे।

ये सभी किसी न किसी तरह कफैतुल्लाह खाना उर्फ मास्टर राजा और अब्दुल राशिद से जुड़े थे। यह लोग सेना व सुरक्षा संबंधी खुफिया जानकारी पाक एजेंसी आईएसआई को देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed