{"_id":"5e43bbfd8ebc3ee5b273393d","slug":"five-deadbodies-found-in-delhi-bhajanpura-house-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एक घर में तीन बच्चों समेत मिले पांच लोगों के शव, मौके पर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एक घर में तीन बच्चों समेत मिले पांच लोगों के शव, मौके पर पुलिस
Wed, 12 Feb 2020 04:51 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 12 Feb 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
भजनपुरा में एक घर में पांच लोग मृत मिले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के भजनपुरा इलाके में बुधवार दोपहर एक घर में पांच शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। बताया जा रहा है कि यह सभी एक ही परिवार के हैं और कुछ समय पहले ही इस मकान में शिफ्ट हुए थे।
विज्ञापन
अब तक मिली जानकारी के अनुसार घर में तीन बच्चों, एक महिला और पुरुष का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला है। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी भी मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि भजनपुरा की गली नंबर 9 में यह हादसा हुआ है। पुलिस अपनी शुरुआती जांच में शवों को चार-पांच दिन पुराना बता रही है। साथ ही ये भी बताया कि ये शव पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के हैं।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि, घर के अंदर लूटपाट है इसीलिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मृतक शम्भूनाथ ई-रिक्शा चलाता था और यहां किराए के मकान में रहता था।
Delhi: Five people found dead at a house in Bhajanpura.More details awaited
— ANI (@ANI) February 12, 2020
गौरतलब है कि इस मकान में शंभूनाथ 43 साल अपनी पत्नी सुनीता 38 साल व अपनी बेटी कविता 16 साल, बेटा सचिन 14 साल और छोटे बेटे के साथ रह रहा था।