फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five day Maha Yagya organized Delhi birth centenary of Swami Sadanand Saraswati Vedanti Ji Maharaj

Delhi: स्वामी सदानंद सरस्वती वेदांती जी महाराज की जन्मशताब्दी पर महायज्ञ, भाजपा सांसद अरुण सिंह पहुंचे

Mon, 21 Oct 2024 05:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 21 Oct 2024 05:07 PM IST
सार

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद अरुण सिंह,युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह एवं अन्य सदस्य श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का शुभारंभ करते। 

विज्ञापन
Five day Maha Yagya organized Delhi birth centenary of Swami Sadanand Saraswati Vedanti Ji Maharaj
महायज्ञ का शुभारंभ करते स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और भाजपा सांसद अरुण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली सिविल लाइंस में स्वामी सदानंद सरस्वती वेदांती जी महाराज जन्मशताब्दी समारोह के अवसर पर देश में प्रगति, विश्वशांति और लोक कल्याण के ध्येय से पांच दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। श्री गणपति सहस्त्रार्चन से पांच दिवसीय महायज्ञ प्रारंभ हुआ।

विज्ञापन


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद अरुण सिंह, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर महायज्ञ का शुभारंभ किया। पांच दिनों तक सुहासिनी महिलाओं, युवाओं, छात्रों के द्वारा श्री ललिता सहस्त्रनाम के 1000 मंत्रों का एक करोड़ बार पाठ किया जाएगा। कुमकुम के द्वारा माता ललिता का अर्चन किया जा रहा है।
विज्ञापन


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि लोककल्याण ही जीवन का उद्देश्य होना चाहिए। सनातन का दायरा व्यापक है हम सबको भारत माता के वैभव के वृद्धि हेतु काम करना चाहिए।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा  कि आज पूरी दुनिया हमारे देश की ओर देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि यज्ञ से समाज का शुद्धीकरण होता है। स्वामी सदानंद सरस्वती वेदांती जी महाराज ने आजीवन समाज निर्माण हेतु काम किया था।  सिंह ने कहा कि हमे मिलकर राष्ट्र निर्माण के यज्ञ में काम करना है।



युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सनातन धर्म सबका मूल है। श्री सिंह ने कहा कि हम देश निर्माण और गरीब कल्याण हेतु प्रयास कर रहे हैं। श्री सिंह ने कहा की युवा वर्ग को राष्ट्रनिर्माण के महायज्ञ में आगे आकर भाग लेना चाहिए।

भारत सरकार के शहरी विकास एवं आवास विभाग के राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि भारत माता के वैभव को बढ़ाने हेतु सबको मिलकर काम करना है। साहू ने कहा कि धर्म हमे सही मार्ग पर चलना सिखाता है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हिंदू से अच्छा दोस्त और हिंदुस्तान से अच्छा देश कोई नहीं हो सकता। हुसैन ने कहा कि भारत प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।


महायज्ञ में पूर्व सांसद सकलदीप राजभर, दिल्ली के विधायक अजय महावर,अभय वर्मा, दिल्ली प्रदेश भाजपा के महामंत्री विष्णु मित्तल, ब्रजेश राय, उमेश राय राहुल, रोहित चौधरी, डॉ. विनोद डोगरा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed