फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   first Rosa of ramzan today Shahi Imam congratulated

माह-ए-रमजानः चांद के हुए दीदार, पहला रोजा आज, शाही इमाम ने दी मुबारकबाद

Sat, 25 Apr 2020 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Apr 2020 05:43 AM IST
विज्ञापन
first Rosa of ramzan today Shahi Imam congratulated
जामा मस्जिद, दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

चांद दिखते ही पवित्र रमजान माह की शुक्रवार को शुरुआत हो गई। देश के कई हिस्सों में चांद देखा गया। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने लोगों को मुबारकबाद देते हुए घरों में ही रहकर इबादत करने की अपील की। 

विज्ञापन


दूसरी ओर फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा कि रमजान का महीना लोगों के लिए इम्तिहान की घड़ी है। इस मुश्किल घड़ी में सभी को अपने-अपने घरों में रहकर अपने मुल्क और पूरी दुनिया के लिए दुआ करनी है।
विज्ञापन


30 दिन चलने वाले रमजान माह के दौरान लोग रोजा रखकर इबादत करते हैं। रमजान को लेकर लोगों ने पहले से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। शुक्रवार को दिनभर लोग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रमजान की खरीदारी में मशगूल रहे। लोगों ने सेवइयां, खजूर, ड्राई फ्रूट्स व अन्य सामान खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन




शाम को चांद दिखने के बाद मौलाना मुफ्ती मुकर्रम ने बताया कि देश में इस समय महामारी फैली हुई है। रमजान में की गई इबादत का फल बहुत ज्यादा मिलता है। इस महीने मांगी गई दुआ अल्लाह कबूल करता है। 

अपने मुल्क, पूरी दुनिया और इंसानियत के लिए दुआ करें। सहरी और इफ्तार के समय अपने-अपने घरों से हरगिज नहीं निकलें। इसके साथ ही सरकार ने जो बातें बताई हैं, उनका पालन जरूर करें।



अजान पर पाबंदी नहीं, रोजेदार घरों में अदा करें नमाज
राजधानी में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक पुलिसकर्मी इमाम से नमाज अदा नहीं करने को कह रहा है। इसके बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत दिल्ली पुलिस को सफाई देनी पड़ी कि अजान पर कोई पाबंदी नहीं हैं। लोग घरों पर नमाज अदा कर सकते हैं, लेकिन कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के मद्दनेजर मस्जिदों में एक साथ नमाज अदा करने की इजाजत नहीं है। 

दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने भी स्पष्ट किया कि रमजान के दौरान नमाज लॉकडाउन की गाइडलाइन के हिसाब से होगी। कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए लोग अपने घरों में नमाज अदा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed