फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   First patient of monkeypox in Delhi discharged from LNJP hospital

Monkeypox: 25 दिनों में ठीक हो गया दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मरीज, एलएनजेपी से मिली छुट्टी

Tue, 02 Aug 2022 01:08 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 02 Aug 2022 01:08 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती पहले मंकीपॉक्स संक्रमित मरीज को आज छुट्टी मिल गई है। अस्पताल के एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरीज पूरी तरह से ठीक है। 

विज्ञापन
First patient of monkeypox in Delhi discharged from LNJP hospital
सुरेश कुमार, एमडी, एलएनजेपी अस्पताल - फोटो : ANI

विस्तार

लोकनायक अस्पताल में भर्ती पहले मंकीपॉक्स संक्रमित मरीज को आज छुट्टी मिल गई है। मरीज की तबीयत ठीक है, उसके शरीर के लाल दाने भी ठीक हो गए हैं। लोकनायक अस्पताल के एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि मंकीपॉक्स का पहला मरीज ठीक हो गया है। उसे छुट्टी दे दी गई है। दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला संक्रमित 25 दिनों में ठीक हो गया। वह बहुत स्वस्थ और खुश होकर अपने घर गया है। 

विज्ञापन

 

वहीं, दिल्ली में मंकीपॉक्स के दूसरे मरीज व्यक्ति को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 35 वर्षीय नाइजीरियाई व्यक्ति में मंकीपॉक्स का संक्रमण मिला है। उसे पिछले छह दिनों से बुखार था और शरीर पर फफोले पड़ गए थे। एलएनजेपी अस्पताल मंकीपॉक्स के इलाज के लिए नोडल अस्पताल है। उसे एक आइसोलेशन सुविधा में रखा गया है, मरीज की देखभाल करने वाले विशेषज्ञों की एक टीम लगी है। एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि रोगी के विभिन्न परीक्षण करने के साथ-साथ सहायक उपचार दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सोमवार शाम को आई रिपोर्ट में नाइजीरियाई व्यक्ति संक्रमित पाया गया था। मंकीपॉक्स के दो संदिग्ध मरीजों को भी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

दिल्ली में 24 जुलाई का सामने आया था पहला मामला
दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला 24 मई को सामने आया था। भारत में इस बीमारी का यह चौथा मामला था। पश्चिमी दिल्ली के रहने वाले व्यक्ति को बुखार और त्वचा के घावों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वह व्यक्ति हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक पार्टी में शामिल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed