फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   First malnutrition now country is troubled by obesity: AIIMS

पहले कुपोषण, अब मोटापे से परेशान है देश: एम्स

Wed, 10 Apr 2019 07:01 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 Apr 2019 07:01 AM IST
विज्ञापन
First malnutrition now country is troubled by obesity: AIIMS
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : getty images

कुछ वर्ष पहले देश में कुपोषण सबसे बड़ी परेशानी था, जिसे लेकर अभी तक सरकारें जमीनी स्तर पर कामयाब नहीं हो सकी हैं, लेकिन अब मोटापा भी एक बड़ी दुविधा बनकर सामने आ रहा है। इसके प्रमाण देश के सबसे बड़े चिकित्सीय संस्थान एम्स में देखने को मिल रहे हैं, जहां युवाओं की संख्या सर्वाधिक है। 

विज्ञापन


मंगलवार को एम्स में हुए एक कार्यक्रम में डॉक्टरों ने अहम जानकारियां दीं। जनवरी 2008 में एम्स देश का पहला ऐसा सरकारी अस्पताल था, जहां सबसे पहले बेरिएट्रिक सर्जरी शुरू हुई थी। अब धीरे-धीरे यहां भी सैकड़ों मरीज हर दिन डॉक्टरों से परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार 70 फीसदी मरीज 30 से 50 वर्ष की आयु के हैं। 
विज्ञापन


सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. संदीप अग्रवाल ने बताया कि देश पहले कुपोषण से परेशान था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से मोटापे की समस्या बढ़ रही है। मोटापे के साथ लोगों में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, स्लीप एपनिया के मामले भी बढ़ रहे हैं। यह हर तीसरे मरीज में पाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मरीजों के लिए करीब 11 साल पहले एम्स में बेरिएट्रिक सर्जरी की शुरुआत हुई थी, अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों का इस पद्धति से उपचार हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस सर्जरी के बाद मरीज साल में 40 किलो तक वजन कम कर लेता है। 


इसके अलावा मधुमेह की समस्या भी काफी हद तक दूर हो जाती है।  कई मरीजों के लीवर में समस्या आ चुकी होती है। सर्जरी के बाद इसमें भी सुधार देखा गया है। उन्होंने कहा कि एम्स विश्व स्तरीय सुविधा दी जा रही है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि सर्जरी के बाद मरीजों को सर्तक रहने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed