फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   First heliport in Gurgaon

गुड़गांव में बनेगा पहला हेलीपोर्ट

Tue, 12 Aug 2014 06:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 12 Aug 2014 06:40 AM IST
विज्ञापन
First heliport in Gurgaon

गुड़गांव के हेल्थ टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। रोगी को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से बिना किसी रुकावट के गुड़गांव के अस्पतालों में लाने के लिए कॉरिडोर ऑफ लाइफ की स्थापना के बाद अब यहां हैलीपोर्ट के निर्माण का निर्णय लिया गया है। गुड़गांव में इसे देश के पहले मॉडल के रूप में बनाया जाएगा। प्रयोग सफल होने पर ऐसा ही हेलीपोर्ट देश के दूसरे हिस्से में बनाने की योजना है।

विज्ञापन


सरकार ने गुड़गांव में आपदा प्रबंधन और मेडिकल हब के रूप में बढ़ते महत्व को देखते हुए यहां एयर एंबुलेंस सेवाओं को मजबूत करने के लिए हेलीपोर्ट हब बनाने का फैसला लिया है। इसे लेकर सोमवार को उपायुक्त शेखर विद्यार्थी की एक एविएशन कंपनी केपी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर कर्नल संजय सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हेलीपोर्ट हब शहर में हाइवे तथा केएमपी एक्सप्रेसवे के नजदीक बनाया जा सकता है। यहां हर समय कम से कम एक हेलीकॉप्टर अवश्य उपलब्ध रहेगा। कर्नल संजय सिंह ने बताया कि आपदा के दौरान इस हेलीकॉप्टर का प्रयोग पीड़ितों को राहत व सहायता पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन नि:शुल्क करेगा। भूकंप आने या ऊंची इमारतों में आग आदि लगने की स्थिति में भी इसकी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में डीसीपी मुख्यालय बदन सिंह, डीसीपी साउथ विनोद कौशिक, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त वत्सल वशिष्ठ, गुड़गांव दक्षिणी के एसडीएम तरुण पावरिया, पटौदी के एसडीएम वीरेंद्र चौधरी, सिविल सर्जन डा. पुष्पा बिशभनोई, जिला राजस्व अधिकारी तरसेम शर्मा, आपदा प्रबंधन की रिसर्च ऑफिसर लक्षिता बूरा,  केपी एविएशन के चीफ पायलट कैप्टन टक्साली तथा प्रोजेक्ट हेड अंकित भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed