फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   First girlfriend now man was snatching to give expensive gift to wife delhi police arrested

ये कैसी मजबूरी: पहले गर्लफ्रेंड अब पत्नी को गिफ्ट देने के लिए कर रहा था झपटमारी, युवक बोला- साहब सालगिरह है

Tue, 06 Jun 2023 07:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 06 Jun 2023 07:37 PM IST
सार

पूछताछ में सोनू ने बताया कि वह तिलक नगर में सेल्समैन का काम करता है। पहले वह अपनी गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट देने के लिए वारदात को अंजाम देता था।

विज्ञापन
First girlfriend now man was snatching to give expensive gift to wife delhi police arrested
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

द्वारका जिला पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो शादी से पहले गर्लफ्रेंड को और अब शादी होने के बाद पत्नी के सालगिरह पर महंगे गिफ्ट देने के लिए लूटपाट और झपटमारी को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से छह मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल एक स्कूटी और बाइक बरामद की है। बदमाश पर पहले से सात लूटपाट, झपटमारी और चोरी के मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से नौ मामले सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाश की पहचान रणहौला के चंचल पार्क निवासी सोनू (23) के रूप में हुई है। जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा निरीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में झपटमारी व लूटपाट की वारदातों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही थी। सीसीटीवी कैमरों में कैद बदमाशों की पहचान करने में पुलिस जुटी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जून को पुलिस को वारदात में शामिल बदमाश के बिंदापुर में आने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर स्कूटी से घूम रहे एक बदमाश को दबोच लिया। उसकी पहचान सोनू के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। बाद में उससे पूछताछ में चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई। जिसे उसने विकासपुरी से चोरी की थी। 

विज्ञापन

पुलिस ने उसके घर से द्वारका साउथ से झपटे आई फोन और मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पूछताछ में सोनू ने बताया कि वह तिलक नगर में सेल्समैन का काम करता है। पहले वह अपनी गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट देने के लिए वारदात को अंजाम देता था। पिछले साल गर्लफ्रेंड से शादी हो गई। अब वह अपनी पत्नी को शादी की सालगिरह पर कोई महंगा तोहफा देना चाहता है। इसलिए वह झपटमारी और लूटपाट को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed