{"_id":"4ca6d081824fca2adfab3bbd86496226","slug":"first-death-due-to-dengue-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में डेंगू से इस सीजन की पहली मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में डेंगू से इस सीजन की पहली मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 05 Oct 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में इस वर्ष डेंगू से मौत का पहला मामला सामने आया है। सर गंगा राम अस्पताल में रिशी कद्दाफी (8) का इलाज चल रहा था। उसका पहले से ही ब्लड कैंसर का इलाज चल रहा था। शुक्रवार को कैंसर व डेंगू के चलते मल्टीपल आर्गन फेल हो जाने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्चे के परिजन मूलत: श्रीनगर निवासी हैं और राजधानी के पॉश ग्रेटर कैलाश इलाके में रहते हैं। तेज बुखार आने पर उसे 28 सितंबर को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शुक्रवार देर रात मल्टीपल आर्गन फेल होने से उसकी मौत हो गई। कद्दाफी की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
इसी अस्पताल में बच्चे का ब्लड कैंसर का इलाज भी चल रहा था। डॉक्टरों को करीब एक महीना पहले ही बच्चे के ब्लड कैंसर पॉजिटिव होने की जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर इलाज चल रहा था लेकिन अचानक डेंगू भी हो गया। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, मौत का कारण डेंगू नहीं रहा, बल्कि कैंसर व डेंगू के चलते उसके अंगों (हार्ट, लीवर, किडनी, ब्रेन आदि) ने काम करना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
अब तक 98 की रिपोर्ट पॉजिटिव
जनवरी से 27 सितंबर 2014 तक दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में अभी तक कुल 98 मामलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसमें से 65 मामले सितंबर में ही दर्ज किए गए हैं। अगस्त में 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पिछले दो हफ्तों में 30 फीसदी की दर से डेंगू के मामले बढ़े हैं।
पिछले वर्ष से कम रहे डेंगू पॉजिटिव केस
वर्ष पॉजिटिव (पूरे वर्ष) मौतें
2009 1153 03
2010 6259 08
2011 1131 08
2012 2093 04
2013 5574 06
2014 98 01
डायबिटीज, हार्ट की बीमारी वाले रहें सतर्क
सर गंगा राम अस्पताल के डॉ. धीरेन गुप्ता के मुताबिक, यूं तो डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सही समय पर इलाज शुरू करवाने पर बीमारी ठीक हो सकती है लेकिन यदि किसी मरीज को पहले से डायबिटीज, हार्ट, लिवर, किडनी आदि बीमारी है तो खतरा बढ़ता है। क्योंकि पहले से बीमार शरीर डेंगू से लड़ने की क्षमता नहीं रख पाता है। इससे अन्य अंग काम करना बंद कर देते हैं, जिससे कभी-कभी मरीज की मौत भी हो जाती है।