{"_id":"5e793a048ebc3e7693221f3b","slug":"first-case-filed-in-delhi-for-escaping-from-home-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफ: होम क्वारंटीन से भागने पर दिल्ली में पहला केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खौफ: होम क्वारंटीन से भागने पर दिल्ली में पहला केस दर्ज
Tue, 24 Mar 2020 04:12 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 24 Mar 2020 04:12 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर दिल्ली में पहला मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने होम क्वारंटीन से भागने पर सोमवार को एयर इंडिया के कर्मचारी और उसके पूरे परिवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। द्वारका सेक्टर-4 निवासी यह परिवार तलाशने पर सेक्टर-10 स्थित एक घर में मिला। इसके बाद पुलिस ने तत्काल आइसोलेशन में रहने का आदेश देते हुए इनके खिलाफ महामारी अधिनियम 1897 के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया के कर्मचारी हिमांशु परिवार के साथ द्वारका सेक्टर-4 स्थित हारमनी अपार्टमेंट में रहते हैं। इनके परिवार के पांचों सदस्यों को होम क्वारंटीन के आदेश दिए गए थे। आरडब्ल्यूए के सदस्यों से मिली सूचना के बाद सर्विलांस टीम इनके घर पहुंची तो वहां कोई भी नहीं था।
विज्ञापन
पड़ोसियों से पूछताछ के आधार पर टीम सेक्टर-10 स्थित फकरुद्दीन अपार्टमेंट पहुंची तो वहां पूरा परिवार मिल गया। द्वारका जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों के सामने परिवार से भागने का कारण पूछा गया, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन
इसके बाद दक्षिण पश्चिमी जिला प्रशासन की सर्विलांस टीम के ऑफिसर डॉ. विमल कौशल ने पुलिस को शिकायत सौंपी। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दिल्ली में कोरोना वायरस को लेकर लागू सख्त नियमों को तोड़ने पर पुलिस ने पहली बार ठोस कदम उठाया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बार-बार हिदायतें देने के बाद भी लोग बेवजह अपने घर छोड़कर भाग रहे हैं, जो अन्य लोगों के लिए खतरे से कम नहीं है। दरअसल, दिल्ली सरकार ने रविवार को ही 1 मार्च से अब तक विदेशों से लौटकर आए 35 हजार लोगों को होम क्वारंटीन पर रहने के आदेश दिए हैं। इस आदेश का उल्लंघन करने पर छह माह तक के कारावास का प्रावधान भी है।