{"_id":"bbb9129f06102beb8b78eb744d549ca9","slug":"firing-in-panchayat-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के विवाद पर पंचायत में चली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के विवाद पर पंचायत में चली गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 12 Oct 2014 06:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित बदरौला में महिलाओं के बीच हुए विवाद पर पंचायत बुलाई गई। इसी दौरान झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि पंचायत में चार युवकों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए गोली चला दी। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायल के बयान पर थाना तिगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, गांव बदरौला निवासी राजबीर सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि शुक्रवार रात उसके परिवार की दो महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसको निपटाने के लिए शनिवार को घरेलू पंचायत बुलाई गई थी। उसी दौरान एक महिला ने अपने मायके वालों को बुला लिया। पंचायत के दौरान विवाद और ज्यादा बढ़ गया। थोड़ी ही देर में मारपीट की नौबत आ गई।
विज्ञापन
तभी वहां मौजूद, तरुण, मिंटू, सुनील और दिनेश उर्फ कलवा ने राजबीर सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने राजबीर सिंह पर गोली चला दी। गोली पैर में लगने से राजबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद चारों आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन