दिल्ली में ताबड़तोड़ फायरिंग: बाइक से चलाई गोलियां, सुपर मार्केट के मालिक को धमकी; इस गैंग का नाम आया सामने
दिल्ली के मीरा बाग इलाके के राज मंदिर हाइपरमार्केट के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। फिलहाल, पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी है।
विस्तार
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। मीरा बाग इलाके के राज मंदिर हायपरमार्केट के बाहर फायरिंग हुई है। मिली सूचना के मुताबिक, किसी अज्ञात शख्स ने फायरिंग की है। पहले पश्चिम विहार वेस्ट स्थित राज मंदिर हाईपर मार्केट के बाहर और उसके बाद द्वारका के छावला में वर्कशाप के अंदर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिेंग की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#WATCH | Unknown suspects opened fire outside Raj Mandir hypermarket in Delhi's Meera Bagh area. Further details awaited: Delhi Police pic.twitter.com/XJ3a63dvfZ
विज्ञापन
— ANI (@ANI) November 6, 2024
पश्चिमी दिल्ली के मीरा बाग इलाके में राज मंदिर सुपर मार्केट के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दो पहले राज मंदिर सुपर मार्केट के मालिक को धमकी मिली थी। इस संबंध में पश्चिम विहार वेस्ट थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के शूटरों ने धमकी दी थी
बाइक सवार तीन बदमाशों ने पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में राज मंदिर हाइपर मार्केट के बाहर वारदात की। दोपहर 2: 35 बजे मीरा बाग स्थित राज मंदिर हाइपर मार्केट के बाहर फायरिंग होने की पीसीआर कॉल मिली। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मुख्य गेट के शीशे टूटे हुए थे। आसपास कई कारतूस के खोल पड़े थे।
बताया गया कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने गेट के बाहर से गोलियां चलाईं। अंदर मालिक व कर्मचारी आदि लोग मौजूद थे। फॉरेंसिक और क्राइम टीम की मदद से सबूतों को इक्ट्ठा किया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के शूटरों ने रंगदारी के लिए धमकी दी थी। सूत्रों का कहना है कि कारोबारी को बदमाशों से कुछ दिन पहले पांच करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए धमकी मिली थी, जिसकी शिकायत कारोबारी ने पश्चिम विहार वेस्ट थाने में की थी।