{"_id":"5ce83556bdec22070264c283","slug":"firing-during-dispute-while-playing-gambling-youth-killed-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेलते वक्त हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआ खेलते वक्त हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को दबोचा
Fri, 24 May 2019 11:47 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 24 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
नरसेना थाना क्षेत्र के गांव यूनिसपुर में कुछ युवक जुआ खेल रहे थे। इस दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इसका एक साथी की ओर से विरोध करने पर दूसरे ने युवक को गोली मार दी। उसकी अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। युवक की शिनाख्त शहजाद (24) पुत्र यामीन निवासी थाना खानपुर के रुप में हुई है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर जहांगीराबाद व नरसेना थाना पुलिस ने अमरगढ़ चौकी के पास बदमाशों की घेराबंदी की। वहां बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश राहुल पुत्र रामपाल निवासी गांव शाकीपुर थाना सूरजपुर व सर्वेंद्र पुत्र जयकरण निवासी गांव भोड़िया तहीपुर थाना धौलाना, जिला हापुड़ पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
बदमाशों ने नरसेना थाने में तैनात कांस्टेबल श्याम कुमार के बांह पर भी किसी धारदार हथियार से वार घायल कर दिया। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन