{"_id":"6afd9b70915c49edcf06710e","slug":"firing-carried-out-to-extort-money-and-establish-dominance-in-the-market-three-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163797-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बाजार से रंगदारी और वर्चस्व कायम करने के लिए की फायरिंग, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बाजार से रंगदारी और वर्चस्व कायम करने के लिए की फायरिंग, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
मध्य जिले के बाजारों में अपना वर्चस्व और डर कायम करने के लिए फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार रात पहाड़गंज के क्वीन बार में बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। मंगलवार को मुख्य आरोपी सतेंद्र उर्फ कांता को सोनिया विहार में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार रात उसके साथी बुराड़ी निवासी जितेश गोला और पहाड़गंज निवासी अमित गोहर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अत्याधुनिक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। मध्य जिले के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि रात करीब एक बजे पहाड़गंज थाने में फायरिंग की घटना की सूचना मिली थी।