{"_id":"1b59d00cbb89d79c867f5e50a43f8113","slug":"firing-between-police-and-looters-in-noida-phase-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 को बंधक बनाकर लूट रहे थे , पुलिस की गोलीबारी में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 को बंधक बनाकर लूट रहे थे , पुलिस की गोलीबारी में दो घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 04 Mar 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के फेज-2 में एक हॉजियरी फैक्ट्री में सोमवार रात कुछ बदमाशों ने फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे 45 मजदूरों को बंधक लिया। बंधक बनाने के बाद वह ट्रक में लूट का सामान भरने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच नोएडा पुलिस को इसकी जानकारी मिली। नोएडा पुलिस ने वहां पहुंचकर बदमाशों को पकड़ने के लिए गोलीबारी की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। बदमाशों की ओर से भी फायरिंग हुई थी, जिसमें किसी भी पुलिस वालों को कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल दो बदमाशों के साथ एक और लूटेरे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूट के माल के साथ ट्रक भी बरामद कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि कुल 10 से 12 बदमाश फैक्ट्री को लूटने के इरादे से आए थे, जिनमें तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहे। घायल बदमाशों का नोएडा के सरकारी अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन