फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   firing after street tussle in vasant kunj

वसंत कुंज में गाय को देखकर हॉर्न बजाने पर हो गया बवाल, गोली चली

Sat, 12 Sep 2020 05:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली     
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली      Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Sep 2020 05:01 AM IST
विज्ञापन
firing after street tussle in vasant kunj
demo pic

वसंतकुंज (साउथ) थाना इलाके के घिटोरनी गांव में हॉर्न बजाने पर बृहस्पतिवार की रात बवाल हो गया। झगड़ा बढ़ता देखकर एक पक्ष ने अपनी लाईसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से उसकी एक लाइसेंसी पिस्टल व 15 कारतूस बरामद कर लिए हैं। 

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आया नगर निवासी गौरव और आशीष बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे घिटोरनी गांव गए थे। आरोप है कि दोनों ने शराब पी रखी थी। गांव में घुसने के दौरान गांव का ही बाबू अपनी कार को लेकर रास्ते में खड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ गाय बैठी हुई थी। रास्ता न मिलने के कारण गौरव ने कार का हॉर्न बजाया। इस बात पर इनका बाबू से झगड़ा हो गया। बाबू ने अपने घर से कुछ और लोगों को बुला लिया। बाबू पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए तो खुद को बचाने के लिए गौरव ने हवा में गोली चला दी। इससे भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 1.14 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो गांव में तनाव का माहौल बना हुआ था। वसंतकुंज(साउथ) थाना पुलिस ने गौरव व आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed