Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Firewood and cow-dung cakes burned in households are also degrading Delhi's air.

सांसों का संकट: फैक्टरियां और गाड़ियां ही नहीं, घरों में जलने वाली लकड़ी-उपले भी बिगाड़ रहे हैं दिल्ली की हवा

Fri, 20 Nov 2026 01:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Nov 2026 01:38 AM IST
सार

घरों में खाना पकाने या अन्य जरूरतों के लिए जलाई जाने वाली लकड़ी, उपले और दूसरे ठोस ईंधन भी प्रदूषण बढ़ा रहे हैं। इसकी गवाही सीपीसीबी के आंकड़ें देते हैं।
 

विज्ञापन
Firewood and cow-dung cakes burned in households are also degrading Delhi's air.
Delhi-NCR Air Pollution - फोटो : AI

विस्तार

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के लिए आमतौर पर गाड़ियों और फैक्ट्रियों को जिम्मेदार माना जाता है, लेकिन राजधानी की हवा में जहर घोलने वाले कारण इससे कहीं ज्यादा हैं। घरों में खाना पकाने या अन्य जरूरतों के लिए जलाई जाने वाली लकड़ी, उपले और दूसरे ठोस ईंधन भी प्रदूषण बढ़ा रहे हैं। इसकी गवाही सीपीसीबी के आंकड़ें देते हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रियल टाइम सोर्स कंट्रीब्यूशन विश्लेषण में यह जानकारी सामने आई है। इसके अनुसार, दिल्ली के पीएम2.5 प्रदूषण में बायोमास जलाने की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 33.3 प्रतिशत है। इसमें पराली के साथ घरेलू स्तर पर लकड़ी और उपले जैसे ईंधन जलाना भी शामिल है।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के प्रदूषण में दूसरे नंबर पर कचरा जलाने का योगदान है। नगर निगम के कचरे, प्लास्टिक और रबर युक्त कचरे को जलाने से 19.7 प्रतिशत प्रदूषण हो रहा है। वहीं, वाहनों से निकलने वाले धुएं की हिस्सेदारी 18 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कचरा जलाने से वाहनों से भी ज्यादा प्रदूषण : आंकड़ों में एक और अहम जानकारी सामने आई है। दिल्ली में कचरा जलाने से होने वाला प्रदूषण वाहनों के धुएं से अधिक दर्ज किया गया है। कचरा जलाने की हिस्सेदारी 19.7 प्रतिशत है, जबकि वाहनों का योगदान 18 प्रतिशत है। प्लास्टिक और रबर युक्त कचरा जलने से निकलने वाला धुआं भी हवा की गुणवत्ता को खराब करता है।

इसके अलावा सेकेंडरी ऑर्गेनिक प्रदूषकों का योगदान 14.1 प्रतिशत और सेकेंडरी इनऑर्गेनिक प्रदूषकों का 9.5 प्रतिशत रहा। ये प्रदूषक हवा में मौजूद अलग-अलग गैसों के बीच रासायनिक प्रतिक्रिया से बनते हैं। कोयला जलाने से 1.8 प्रतिशत, औद्योगिक गतिविधियों से 1.5 प्रतिशत, पटाखों से 1.5 प्रतिशत और सड़क की धूल से 0.7 प्रतिशत प्रदूषण दर्ज किया गया।


प्रदूषण रोकने के लिए घरों से लेकर सड़कों तक जरूरी कदम
पर्यावरणविद् वरुण बताते हैं कि इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि दिल्ली की हवा को साफ करने के लिए केवल गाड़ियों और फैक्ट्रियों पर नियंत्रण करना पर्याप्त नहीं होगा। खेतों में पराली जलाने के विकल्प उपलब्ध कराने, घरों में स्वच्छ ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और खुले में कचरा जलाने पर रोक लगाने की जरूरत है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed