फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fireplace fire,three deaths including mother and son.

अंगीठी से हुआ हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

Sun, 14 Dec 2014 11:24 PM IST
Updated Sun, 14 Dec 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fireplace fire,three deaths including mother and son.

नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के बख्तावरपुर गांव में शनिवार रात दम घुटने से मां-बेटा व देवर की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात में अंगीठी जलाकर सोने की वजह से यह हादसा हुआ। घटना के समय महिला का पति घर से बाहर था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


एक्सप्रेसवे थाना के एसएचओ पंकज पंत के मुताबिक  मूलरूप से आगरा के गंगानगर निवासी पिंटू नोएडा में ऑटो चलाता है। वह बख्तावरपुर में पत्नी छवि (25), भाई रिंकू (18) व 17 दिन के बच्चे के साथ किराये पर रहता है।
विज्ञापन


पिंटू शनिवार रात ऑटो चलाने के लिए घर से निकल गया। सुबह घर आया। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उसने जंगले से झांक कर अंदर देखा, तो उसे अपनी पत्नी और भाई सोते दिखे। जबकि उसका बच्चा जगा हुआ था। उसने वहां से काफी आवाज लगाई, लेकिन कोई भी हिला-डुला नहीं। तब तक आसपास काफी भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही है जांच

Fireplace fire,three deaths including mother and son.

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जंगला तुड़वाया, खिड़की को तोड़कर एक आदमी अंदर घुसा। अंदर जाने पर पता चला कि छवि और रिंकू का पूरा शरीर अकड़ा हुआ था। जबकि उसके बच्चे की हालत भी ठीक नहीं थी। उनके सिरहाने एक अंगीठी भी थी।

एसएचओ ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक अंगीठी से निकले कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस के फेफड़ों में भरने से दम घुटकर देवर-भाभी की मौत हुई है। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है।

बच्चा सुबह में कुछ ठीक था, लेकिन बाद में उसकी भी हालत बिगड़ने लगी। तब उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार शाम में बच्चे की भी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चे का पोस्टमार्टम परिवार ने नहीं कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed