{"_id":"6652e134cae64d469998f0093960ed8b","slug":"firefox-mounting-racing-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर फॉक्स माउंटिंग: खतरों से खेलकर रेसिंग का धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर फॉक्स माउंटिंग: खतरों से खेलकर रेसिंग का धमाल
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 24 Feb 2014 02:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव शहर रविवार को पहली बार फायर फॉक्स माउंटिंग बाइकिंग का गवाह बना। इसमें अमेरिका-ब्रिटेन सहित दिल्ली-एनसीआर के डेढ़ सौ बाइकिंग के शौकीनों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
घाटा गांव के पास इस ऑफ रोड शो देखने के लिए लोग पहुंचे। लगभग पांच घंटे तक चली इस रेस को दो कैटेगरी में बांटा गया था।
पहली कैटेगरी को ‘एक्सपर्ट’ और दूसरी को ‘एंथूजिएस्टिक’ नाम दिया गया। दोनों कैटेगरी के लिए बाइकिंग के लिए अलग-अलग किलोमीटर निर्धारित किया गया था। एक्सपर्ट कैटेगरी के लिए रेस 35.5 किलोमीटर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं दूसरी कैटेगरी की रेस 29 किलोमीटर की हुई। यह रेस घाटा के 7.5 किलोमीटर के रूट पर हुआ। इस रूट पर सभी प्रतिभागियों को तीन-तीन राउंड लगाने थे। सभी के बीच कांटे की टक्कर हुई। महिलाओं के एक्सपर्ट कैटेगरी में मोनिका विजेता बनीं।
उन्होंने पिछले वर्ष की विजेता अनीता ग्रोसर को पराजित किया। मोनिका को 30 और अनीता को 20 हजार रुपये पुरस्कार दिए गए। मोनिका ने कहा कि यह पल उनके लिए बहुत शानदार है।
फायर फॉक्स की ओर से आयोजित इस ऑफ रोड बाइकिंग में अमेरिका और बांग्लादेश की बनी साइकिलों का इस्तेमाल किया गया। इसमें मोंटेन बाइक्स, फायर फॉक्स बाइक्स, ट्रैक बाइक्स और मोंटेन की साइकिलें शामिल हुईं। इसकी कीमत 15 हजार से पांच लाख रुपये तक है।
इन साइकिलों को बांग्लादेश और अमेरिका से आयात किया जाता है। बाइकिंग इवेंट के आयोजक फायर फॉक्स के डिप्टी जनरल मैनेजर अजीत गांधी ने बताया कि ये साइकिलें सेमीनॉक के रूप में भारत लाई जाती हैं। बाकी के पार्ट्स आने पर असेंबल किए जाते हैं।
माउंटिंग बाइकिंग इवेंट का रिजल्ट
एक्सपर्ट कैटेगरी पुरूष
विजेता-----------------रनरअप----------------------थर्ड
बैरेट पॉल--------------किरण कुमार राजू-------------डगलस स्मिथ
एक्सपर्ट कैटेगरी महिला
मोनिका----------------------अनीता ग्रोसर----------------------
एंथूजिएस्टिक कैटेगरी पुरूष
जितेन्द्र कुमार---------------यामीन मीर----------सुनील हुड्डा
एंथूजिएस्टिक कैटेगरी महिला...
रीना कत्याल----------------------बैकी----------------------