फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire still burning at Bhalswa landfill site

फूल रहा दिल्ली का दम: अब भी सुलग रही भलस्वा लैंडफिल साइट, धुएं से आसपास के लोगों का जीना दुश्वार, जल रहीं आंखें

Wed, 04 May 2022 06:57 AM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 04 May 2022 06:57 AM IST
सार

बुधवार को भी भलस्वा लैंडफिल साइट धधकती रही। सुलगते कूड़े से लगातार उठता धुआं परेशानी का सबब बना हुआ है। साइट पर बीते बीते सप्ताह मंगलवार की शाम भीषण आग लग गई थी। जिससे पूरे इलाके में धुआं फैल गया था। हालांकि दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
Fire still burning at Bhalswa landfill site
भलस्वा लैंडफिल साइट की कुछ जगहों पर अब भी आग लगी हुई है - फोटो : ani

विस्तार

दिल्ली में भलस्वा लैंडफिल साइट पर अब भी कई जगह सुलग रही है और उसमें से धुआं उठना जारी है। 26 अप्रैल से लगी आग अब भी धधक रही है। इससे साइट ही नहीं आसपास के इलाके में लोगों का जीना दुश्वार है। धुएं के चलते लोग आंखें जलने के साथ ही सांस फूलने की समस्या का सामना कर रहे हैं। वहीं दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


बीते सप्ताह मंगलवार की शाम भलस्वा लैंडफिल साइट पर भीषण आग लग गई थी। आग लगते ही कूड़े के ढेर से लगातार धमाका हो रहा था और आग के गोले निकल रहे थे और धुआं पूरे इलाके में फैल गया था। रविवार को भी लैंडफिल साइट धधक रही है। सुलगते कूड़े से लगातार उठता धुआं परेशानी का सबब बना हुआ है। इससे स्थानीय निवासी हलकान हैं। उनका कहना है कि धुएं से उनका दम फूल रहा है।
विज्ञापन


लैंडफिल साइट पर यह आग लगने की पहली घटना नहीं है। इससे पहले पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगने की तीन घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed