{"_id":"596a505b4f1c1b4a628b4727","slug":"fire-outside-advani-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडवाणी के घर की दीवार के पास आग लगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आडवाणी के घर की दीवार के पास आग लगी
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब पूर्व उपप्रधानमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आवास की दीवार के तारों में बाहर की तरफ आग लग गई। आग बिजली के तारों में लगी थी। फायरब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले सिक्योरिटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार लालकृष्ण आडवाणी, 30 पृथ्वीराज रोड स्थित आवास में रहते हैं। आवास की दीवार के बाहर की तरफ मरम्मत का काम चल रहा था। उस समय कुछ बिजली के तार कट गए या आपस में जुड़ गए। इससे तारों में स्पार्किंग हो होने के बाद आग लग गई। सिक्योरिटी में तैनात पुलिस अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम व फायर को दी। सूचना मिलते ही तुगलक रोड थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती उससे पहले ही आग पर सिक्योरिटी से जुड़े लोगों व काम कर रहे लोगों ने पानी व रेत डालकर आग पर काबू पा लिया। आग से कुछ तारें जली हैं। किसी के हताहत होने के समाचार नहीं है। फायरब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।