फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire in Thinner warehouse in delhi an employee scorched

थिनर के गोदाम में लगी आग, एक कर्मचारी झुलसा 

Sat, 12 Oct 2019 06:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Oct 2019 06:53 AM IST
विज्ञापन
Fire in Thinner warehouse in delhi an employee scorched
दमकल - फोटो : अमर उजाला

सोनिया विहार में शुक्रवार सुबह चार सौ गज में फैले थिनर के एक खुले गोदाम में अचानक आग लग गई। ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगते ही वहां से भागने के दौरान एक कर्मचारी मामूली रूप से झुलस गया। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में एक बोलेरो पिकअप वैन, स्कूटी और गोदाम में रखे अन्य सामान जलकर राख हो गए। पुलिस आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोनिया विहार साढ़े पांच पुश्ता पर राधा स्वामी सत्संग व्यास के पास एक थिनर का गोदाम है। गोदाम मालिक की पहचान भजनपुरा निवासी प्रशांत कुमार के रूप में हुई है। थिनर बनाने के बाद उसे इस खुले गोदाम में ड्रम में रखा जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 11.58 बजे इस गोदाम में अचानक आग लग गई। घटना के समय गोदाम में अजय, भोला और विक्की नाम के तीन कर्मचारी मौजूद थे। आग लगते ही तीनों गोदाम से बाहर की ओर भागे। इस दौरान आग की चपेट में आकर अजय का हाथ झुलस गया। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अजय को अस्पताल पहुंचाया। तब तक गोदाम आग के गोले में तब्दील हो चुका था। पुलिस व दमकल कर्मियों ने आस पास के इलाके को खाली करवाकर आग बुझाने में जुट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed